यूपी

लालू मिश्रा बने भारतीय किसान यूनियन भानु के बरेली मंडल अध्यक्ष, शिवचरण वर्मा को मिला प्रदेश संगठन मंत्री पद

लालू मिश्रा बने भारतीय किसान यूनियन भानु के बरेली मंडल अध्यक्ष, शिवचरण वर्मा को मिला प्रदेश संगठन मंत्री पद

पीलीभीत।संगठन को सशक्त और अनुशासित बनाने की दिशा में राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह ने मंगलवार को कई अहम फैसले लिए।उन्होंने भजन लाल क्रोधी के नेतृत्व में बरेली मंडल अध्यक्ष पद पर लालू मिश्रा की नियुक्ति की, जबकि शिवचरण वर्मा को प्रदेश संगठन मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई।ये घोषणाएं ठाकुर भानु प्रताप सिंह के नगला सुखदेव स्थित आवास पर हुई एक महत्वपूर्ण बैठक के दौरान की गईं, जिसमें जनपद पीलीभीत और बरेली से भारी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए।सभी ने संगठन की मजबूती के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात की और अपने विचार साझा किए।बैठक के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने यह भी स्पष्ट किया कि पूर्व में जिन लोगों को पूर्व पदाधिकारियों द्वारा जो पद दिए गए थे, वे सभी पद अब निष्क्रिय माने जाएंगे। उन्होंने कहा कि नई नियुक्तियां संगठन के हित और कार्यकुशलता के आधार पर की जा रही हैं, ताकि पार्टी को ज़मीनी स्तर पर मजबूत किया जा सके। इसके साथ ही संगठन विरोधी गतिविधियों की शिकायतें लगातार मिलने के कारण चिंटू ठाकुर और रमेश चंद्र दद्दा को उनके पद से हटा दिया गया है। उन्होंने बरेली आप पीलीभीत के कार्यकर्ताओं को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि उक्त दोनों पदाधिकारी का किसान यूनियन से कोई संबंध नहीं है। अगर कोई भी उक्त लोगों से पदाधिकारी बनता है तो वह हमारे संगठन का पदाधिकारी या कार्यकर्ता नहीं माना जाएगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी में अनुशासन सर्वोपरि है और किसी भी स्तर पर अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस फैसले से कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और ऊर्जा देखने को मिली। संगठन ने इन कदमों को मजबूती और अनुशासन की दिशा में महत्वपूर्ण फैसला बताया। राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात के दौरान पीलीभीत जिला अध्यक्ष भजनलाल क्रोधी, प्रदेश संगठन मंत्री शिवचरण लाल वर्मा, लालू मिश्रा, जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ निसार शाह, इंजीनियर संचित दीक्षित वरिष्ठ किसान नेता, धर्मेंद्र गुप्ता, पत्रकार हरिओम बाजपेई, हरिओम शर्मा, पत्रकार व तहसील अध्यक्ष सबलू खा, युवा जिला अध्यक्ष विनोद भारती, युवा जिला सचिव आकाश शर्मा, योगेश कुमार, युवा मंत्री अरविंद गंगवार,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!