यूपी

विकसित कृषि संकल्प अभियान में दी गई जानकारियां

विकसित कृषि संकल्प अभियान में दी गई जानकारियां
 राशिद अंसारी
अमरिया,पीलीभीत। तहसील क्षेत्र के गांव उदयपुर माफी, निसावा निसैया, एवं फरदिया में सोमवार को विकसित कृषि संकल्प अभियान के अंतर्गत  खरीफ मौसम में उगायी जाने वाली प्रमुख फसलों से सम्बन्धित आधुनिक कृषि तकनीकों एवं जलवायु परिवर्तन प्रभावरोधी कृषि पद्धतियों की जानकारी हेतु कृषि गोष्ठी का आयोजन किया गया ‌। जिसमें कृषकों को प्रदान रने हेतु  आई0सी0ए0आर0 के वैज्ञानिकगण, कृषि विज्ञान केन्द्र के विशेषज्ञ वैज्ञानिकगण, कृषि, उद्यान, पशुपालन, मत्स्य, सहकारिता, सिंचाई विभाग, नाबार्ड/लीड बैंक मैनेजर/वित्तीय संस्थाओ के प्रतिनिधि तथा प्रगतिशील किसान/कृषि सखी/कृषि उद्यमी/एफ0पी0ओ0 के प्रतिनिधि मुख्य रूप से सदस्य के रूप में सम्मिलित हुए । कृषकों को विभिन्न उपयोगी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए वैज्ञानिकों तथा कृषि एवं संवर्गीय विभागों की गठित तीन टीमों के सदस्यो ने भाग लेकर कृषकों को अपने-अपने विभाग की योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। जिला कृषि रक्षा अधिकारी एस एन राम ने खेती में नवीनतम तकनीकों फसलों में लगने वाले रोग बीमारियों से बचाव एवं कृषि विभाग से जुड़ी जानकारियां उपलब्ध कराई। आई सी ए आर बरेली से आए वैज्ञानिक ने मुर्गी पालन से संबंधित सभी प्रकार की योजनाओं के बारे में बताया मुर्गी के अंडे से बनने वाले तमाम उत्पाद जैसे अंडा बिस्कुट रस मलाई बर्फी केक आदि के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। इस दौरान एडीओ कृषि चंद्रपाल,  आर वी आई बरेली के वरिष्ठ वैज्ञानिक जे एस त्यागी कृषि वैज्ञानिक अमरजीत सिंह, गन्ना पर्यवेक्षक इंद्रजीत कुमार, ग्राम प्रधान अतीक अहमद , हाजी उस्मान, राम स्वरूप, शेर मोहम्मद, लालता प्रसाद, वरकात अहमद, हेमराज श्याम चरण , दिनेश कुमार आदि दर्जनों लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!