गाँव की समस्या गाँव में समाधान मिशन का तहसीलदार ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ

गाँव की समस्या गाँव में समाधान मिशन का तहसीलदार ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ
पीलीभीत।जनपद के उदगम स्थल गोमती आदि माँ गंगा पर रविवार को दोपहर जन कल्याण सुरक्षा संघ सामाजिक संगठन के द्वारा संचालित मिशन गाँव की समस्या गाँव में समाधान का शुभारंभ वीरेंद्र कुमार तहसीलदार कलीनगर के द्वारा गोमती मैया की तस्वीर के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया गया इस दौरान समाजसेवी अशोक खंडेलवाल कवि/पत्रकार सतीश मिश्रा बरिष्ठ पत्रकार नवीन अग्रवाल उपस्थित रहें। जेकेएसएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रहमपाल सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि जन कल्याण सुरक्षा संघ समाज के दबे कुचले शोषित वंचित किसान मजदूर गरीब व कमजोर वर्ग के लोगों की मदद करने के लिए भारत में कार्य कर रहा है इसके द्वारा पूर्व में जनता के हितों में कई मिशन चलाए गए जिसमें सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त अभियान पर्यावरण को संरक्षित रखना, बृक्षारोपण अभियान,निशुल्क स्वास्थ्य शिविर अभियान, स्वच्छता महाअभियान, इसी कड़ी में गाँव की समस्या गाँव में समाधान मिशन का शुभारंभ किया गया है जो जनपद मंडल एवं प्रदेश स्तर गाँवों में एक वर्ष के लिए चलाया जाएगा जिसमें गांव-गांव की समस्याओं को जड़ से समाधान करने का प्रयास अधिकारियों के माध्यम से किया जाएगा।श्रीपाल सिंह राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि भारत गांव का देश है ग्रामीण क्षेत्रों में समस्याएं बनी हुई है जब तक उन समस्याओं का निदान नहीं होता है तब तक गाँव के लोग खुशहाल नहीं हो सकते उनकी समस्याओं का समाधान गांव स्तर पर होना चाहिए इससे उनका समय और धन की बर्बादी नहीं होगी इसीलिए अधिकारियों से अपेक्षा की जाती की इस मिशन में सहयोग करें वीरेंद्र कुमार तहसील कलीनगर ने सामाजिक संगठन की प्रशंसा करते हुए कहा कि जन कल्याण सुरक्षा संघ के द्वारा गांव की समस्या गांव के समाधान का रविवार को शुभारंभ किया गया है।गांव की समस्या हम अपने स्तर से गांव की समस्याओं को सुलझाने के लिए प्रत्येक स्तर पर तत्पर रहेंगे इसके लिए चाहे दिन हो या रात।अशोक खंडेलवाल समाजसेवी में अपने संबोधन में गांव की समस्या गांव में समाधान मिशन की बहुत ही सराहना की और कहा कि इस मिशन में सभी को सहयोग करना चाहिए वरिष्ठ पत्रकार एवं कवि सतीश मिश्र एवं नवीन अग्रवाल ने भी संबोधित किया।




