बरात बोझ में विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत कार्यक्रम में दी गई जानकारी

बरात बोझ में विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत कार्यक्रम में दी गई जानकारी
अमरिया तहसील क्षेत्र बरात बोझ से विकसित कृषि संकल्प अभियान की शुरुआत की गई इस अभियान को 29 मई से प्रारम्भ होकर 12 जून तक चलाये जाने के निर्देश दिये गये है। अभियान के अन्तर्गत खरीफ मौसम में उगायी जाने वाली प्रमुख फसलों से सम्बन्धित आधुनिक कृषि तकनीकों एवं जलवायु परिवर्तन प्रभाव रोधी कृषि पद्धतियों की जानकारी कृषकों को प्रदान किया जाना है। कार्यक्रम के आयोजन हेतु तीन टीमों का गठन किया गया है, जिसमें आई0सी0ए0आर0 के वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केन्द्र के विशेषज्ञ वैज्ञानिक, कृषि, उद्यान, पशुपालन, मत्स्य, सहकारिता, सिंचाई विभाग, नाबार्ड/लीड बैंक मैनेजर/वित्तीय संस्थाओ के प्रतिनिधि तथा प्रगतिशील किसान/कृषि सखी/कृषि उद्यमी/एफ0पी0ओ0 के प्रतिनिधि मुख्य रूप से सदस्य के रूप में सम्मिलित होकर कृषकों को विभिन्न उपयोगी जानकारी उपलब्ध कराएं जायेंगे। वैज्ञानिकों तथा कृषि एवं संवर्गीय विभागों की जनपद में 03 टीमों का गठन किया गया है। प्रत्येक टीम प्रतिदिन 03 ग्रामों में गोष्ठी कार्यक्रम आयोजित कर कृषि की नवीनतम जानकारी एवं विभागीय अधिकारियों द्वारा अपने-अपने विभाग की योजनाओं की विस्तृत जानकारी कृषकों को उपलब्ध करायी जायेगी। इस दौरान ग्राम प्रधान कालीचरण मौर्य,बी -पैक्स सभापति लीलाधर भारती, अशोक कुमार वर्मा, सचिव जयप्रकाश शुक्ला, श्री राम गांधी, आदि लोग मौजूद रहे।