शराब के नशे में पति का खौफनाक हमला, पत्नी गंभीर हालत में लखनऊ रेफर

शराब के नशे में पति का खौफनाक हमला, पत्नी गंभीर हालत में लखनऊ रेफर
(कुलदीप मिश्रा रिपोर्टर बीसलपुर)
बीसलपुर (पीलीभीत)। क्षेत्र के ग्राम महेशापुर (दियोरिया क्षेत्र) में पैसों के विवाद को लेकर शराब के नशे में पति द्वारा पत्नी पर गंभीर हमला किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ रेफर किया गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम महेशापुर निवासी अमित कुमार ने कथित रूप से शराब के नशे में पैसों को लेकर हुए विवाद के दौरान अपनी पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया।परिजनों और ग्रामीणों ने घायल महिला को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, लेकिन हालत नाजुक होने के कारण डॉक्टरों ने उसे बेहतर उपचार के लिए लखनऊ रेफर कर दिया।घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है और मामले की जांच कर रही है।




