Uncategorized

ट्रैक्टर-ट्रॉली का कहर, बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल, हादसे में बुझ गया घर का चिराग, स्टेशन की राह बनी मौत का सफर

ट्रैक्टर-ट्रॉली का कहर, बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल, हादसे में बुझ गया घर का चिराग, स्टेशन की राह बनी मौत का सफर

पीलीभीत। तेज रफ्तार ट्रेक्टर -ट्रॉली और बाइक में हुई टक्कर के बाद एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। वही बाइक पर सवार दूसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस नें दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहाँ डॉक्टरो नें एक युवक को मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर लगने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस नें शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।जानकारी के अनुसार थाना सेहरामऊ क्षेत्र के गांव पजाबा निवासी अरुण कुमार पुत्र मदनलाल उम्र करीब 32 वर्ष अपने गांव के ही साथी बिल्लू के साथ बाइक से कुर्रेया स्टेशन की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे गांव के बाहर सोंधा रोड पर पहुंचे, तभी सामने से तेज गति और अनियंत्रित हालत में आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पूरनपुर पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने अरुण कुमार को मृत घोषित कर दिया, जबकि उनके साथी का इलाज जारी है।घटना की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन अस्पताल पहुंच गए। मृतक के पिता मदनलाल ने बताया कि अरुण तीन भाइयों में मझले थे और परिवार का सहारा थे। उनके असमय निधन से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह नें बताया है कि सड़क हादसे की जानकारी मिलने पर डायल 112 एवं चौकी की पुलिस पहुंची थी।घायल अवस्था में इलाज के लिए डायल 112 से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। जहां अरुण कुमार को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!