टॉप न्यूज़दुनियादेशधर्मयुवायूपीराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मिले विमलेश कुमार, आगामी विधानसभा चुनाव और क्षेत्र के विकास पर हुई चर्चा

जनसेवा की राह में बदला सियासी सफर, पीडीए विचारधारा से जुड़े विमलेश कुमार

जनसेवा की राह में बदला सियासी सफर, पीडीए विचारधारा से जुड़े विमलेश कुमार

पीलीभीत के 129 विधानसभा क्षेत्र के थाना सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के गांव दौलतपुर निवासी विमलेश कुमार ने हाल ही में समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव अफजल चौधरी के साथ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक परिस्थितियों, क्षेत्रीय समस्याओं तथा विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा की।मुलाकात के दौरान विमलेश कुमार ने अपने क्षेत्र दौलतपुर सहित आसपास के गांवों में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े मुद्दों को उठाया। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में अभी भी कई समस्याएं हैं, जिनके समाधान के लिए प्रभावी कदम उठाए जाने की आवश्यकता है। इस पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन्हें जनता के बीच सक्रिय रहकर जनसमस्याओं को प्राथमिकता देने और विकास के मुद्दों पर कार्य करने का सुझाव दिया।बताया जा रहा है कि इस मुलाकात में प्रदेश के समग्र विकास, किसानों की समस्याओं, युवाओं के रोजगार और आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति जैसे विषयों पर भी चर्चा हुई। विमलेश कुमार ने कहा कि वह समाजवादी पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे और क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे।विमलेश कुमार की इस मुलाकात को क्षेत्रीय राजनीति में भी अहम माना जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता इसी तरह सक्रिय रहकर जनता की समस्याओं को उच्च स्तर तक पहुंचाते रहेंगे, तो निश्चित रूप से विकास कार्यों को गति मिलेगी। वहीं, राजनीतिक जानकारों का मानना है कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए इस तरह की मुलाकातें संगठन को मजबूती देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। वही विमलेश कुमार ने लंबे समय तक विभिन्न राजनीतिक संगठनों में सक्रिय रहकर काम किया। वह भारतीय जनता पार्टी से जुड़े प्रधानमंत्री जन कल्याण कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी निभा चुके हैं, वहीं जनता दल सेकुलर के युवा जन मंच में प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर भी कार्य कर चुके हैं। इन जिम्मेदारियों के दौरान उन्होंने संगठन और जनता के बीच सेतु बनने का प्रयास किया, लेकिन समय के साथ उन्हें महसूस हुआ कि आम जनता के कई महत्वपूर्ण मुद्दों को अपेक्षित प्राथमिकता नहीं मिल पा रही है।विमलेश कुमार का कहना है कि राजनीति का मूल उद्देश्य समाज और आम जन की समस्याओं का समाधान होना चाहिए। इसी सोच के चलते उन्होंने समाजवादी पार्टी की पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) विचारधारा को करीब से देखा, जिसमें उन्हें समाज के सभी वर्गों की आवाज़ और उनके मुद्दों को उठाने की दिशा में अधिक सक्रियता दिखाई दी।उनका मानना है कि पीडीए की विचारधारा आम जन के अहम मुद्दों—रोजगार, शिक्षा, किसान और सामाजिक न्याय—को मजबूती से सामने लाने का प्रयास करती है। इसी वजह से उन्होंने इस दिशा में आगे बढ़ते हुए जनता के हितों को प्राथमिकता देने का निर्णय लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!