क्राइमटॉप न्यूज़यूपीराज्यलोकल न्यूज़

शहनाई की धुन पर चढ़ा गुस्सा, बारात में चल पड़ी हाथापाई, दूल्हा पक्ष के लोगों की जमकर पिटाई

दावत छोड़ दबंग हुए गर्म, शादी में बना अखाड़ा, चार पर मुकदमा दर्ज

पीलीभीत के थाना सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के हीरपुर गांव का मामला 

पूरनपुर,पीलीभीत।
जहां शादी समारोह में आमतौर पर शहनाई की मधुर धुन, ढोल-नगाड़ों की आवाज और बारातियों की चहल-पहल सुनाई देती है,शादी में लोग शहनाई सुनने, नाचने और दावत उड़ाने पहुंचे थे, लेकिन यहां तो मामला कुछ और ही निकल आया। जहां बाराती प्लेट लेकर पनीर और पूड़ी पर टूटे पड़े थे, वहीं अचानक कुछ दबंगों ने ऐसा “एंट्री सीन” मारा कि पूरा शादी समारोह अखाड़ा बन गया। इसके बाद जमकर मारपीट हुई। जानकारी के अनुसार 23 मार्च को थाना सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के हीरपुर गांव में एक शादी समारोह अचानक “दंगल” में तब्दील हो गया।बताया जाता है कि ग्राम छेदीपुर निवासी उत्तम कुमार की बारात बड़े उत्साह के साथ हीरपुर पहुंची थी। बाराती स्वादिष्ट भोजन का आनंद ले ही रहे थे कि तभी लड़की पक्ष के कुछ दबंग किस्म के लोगों ने माहौल का “टेस्ट” बदल दिया। देखते ही देखते प्लेटों की खनक के बीच हाथापाई शुरू हो गई और खुशी का माहौल अफरा-तफरी में बदल गया।आरोप है कि देवराज, राहुल, हिमांशु और नवल किशोर समेत कई लोगों ने दूल्हे के बहनोई महेश कुमार को घेरकर जमकर पीटा। मौके पर मौजूद बारातियों ने किसी तरह बीच-बचाव कर उनकी जान बचाई, नहीं तो यह शादी समारोह किसी बड़ी अनहोनी में बदल सकता था।घायल युवक को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने थाना सेहरामऊ उत्तरी में लिखित शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस नें मामले में खीरी जिले के मैलानी थाना क्षेत्र के छेदीपुर गांव निवासी देवराज,राहुल हिमांशू और नवल किशोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!