क्राइमटॉप न्यूज़युवायूपीराज्यलोकल न्यूज़

जीआरपी लखीमपुर थाने का एसपी रेलवे ने किया आकस्मिक निरीक्षण, अभिलेखों की जांच कर दिए कड़े निर्देश

रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था पर एसपी रेलवे सख्त, गश्त बढ़ाने और संदिग्धों की चेकिंग के निर्देश

रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था पर एसपी रेलवे सख्त, गश्त बढ़ाने और संदिग्धों की चेकिंग के निर्देश

पुलिस अधीक्षक रेलवे अनुभाग लखनऊ रोहित मिश्रा, आईपीएस ने जीआरपी थाना लखीमपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर व रेलवे स्टेशन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अभिलेखों की जांच कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान एसपी रेलवे ने थाना कार्यालय, मालखाना, हवालात, मेस, बैरक, यात्री प्रतीक्षालय, प्रवेश व निकास द्वार तथा प्लेटफार्म का भ्रमण कर व्यवस्थाओं को परखा। इस दौरान उन्होंने मालखाना रजिस्टर, एस्कॉर्ट चेकिंग रजिस्टर, हिस्ट्रीशीट रजिस्टर, नियुक्ति रजिस्टर, अपराध रजिस्टर, पांच वर्षीय व दस वर्षीय अपराधी रजिस्टर सहित टॉप-10 व टॉप-5 अपराधी रजिस्टर की जांच की। उन्होंने अभिलेखों को व्यवस्थित ढंग से सुरक्षित रखने तथा उन्हें अद्यतन रखने के निर्देश दिए।एसपी रेलवे ने ट्रेनों और प्लेटफार्म पर होने वाली चोरी व झपटमारी जैसी घटनाओं पर त्वरित कार्रवाई कर उनका समयबद्ध व विधिक निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही थाने में लंबित विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए उन्हें गुण-दोष के आधार पर शीघ्र निस्तारित करने को कहा।महिला हेल्प डेस्क की समीक्षा करते हुए उन्होंने महिला पुलिसकर्मियों को थाने पर आने वाले फरियादियों से विनम्र व्यवहार करने तथा उनकी समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण और त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए। साथ ही किसी भी सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचकर प्रभावी कार्रवाई करने के लिए पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया गया।एसपी रेलवे ने अपराध की रोकथाम के लिए रेलवे स्टेशन पर नियमित गश्त बढ़ाने और संदिग्ध व्यक्तियों व वस्तुओं की सघन चेकिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने ट्रेनों पर पत्थरबाजी और रेलवे ट्रैक अवरुद्ध करने जैसी घटनाओं पर नियंत्रण के लिए रेलवे ट्रैक की नियमित निगरानी करने और आसपास रहने वाले लोगों को जागरूक करने को कहा। इसके अलावा एस्कॉर्ट ड्यूटी पर जाने वाले पुलिसकर्मियों को प्रतिदिन ब्रीफ करने के भी निर्देश दिए।एसपी रेलवे रोहित मिश्रा ने रेलवे स्टेशन पर अपराध रोकने के लिए नियमित गश्त बढ़ाने, संदिग्ध व्यक्तियों व वस्तुओं की कड़ी चेकिंग करने और ट्रैक के आसपास रहने वाले लोगों को जागरूक करने पर विशेष जोर दिया।निरीक्षण के दौरान प्रभारी निरीक्षक जीआरपी लखीमपुर राम सहाय सिंह सहित थाने का समस्त पुलिस बल मौजूद रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!