क्राइमटॉप न्यूज़युवायूपीराज्यलोकल न्यूज़

इश्क का झांसा, हवस का खेल: शादी से मुकरा प्रेमी पहुंचा जेल

प्यार का नाटक कर बनाया शिकार, शादी की बात आई तो प्रेमी फरार… अब सलाखों के पार

पीलीभीत के थाना सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र का पूरा मामला 

प्यार में कसमे-वादे तो आपने बहुत सुने होंगे, लेकिन यहां कहानी थोड़ी “फिल्मी” निकली… जहां इश्क का नाटक करते-करते प्रेमी सीधे जेल की हवा खा बैठा।मामला कुछ यूं है कि जनाब ने पहले बड़ी मासूमियत से एंट्री मारी, मीठी-मीठी बातों से युवती का दिल जीता और फिर शुरू हुआ “शादी का सपना” दिखाने का सिलसिला। लड़की ने भरोसा किया… और यहीं से खेल शुरू हो गया।प्रेमी महाशय ने शादी का झांसा देकर युवती का लगातार शोषण किया और हर बार वही पुराना डायलॉग—“बस थोड़ा इंतजार, शादी पक्की है…”लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आया, जब युवती ने कहा—“अब इंतजार नहीं, शादी करो…”बस फिर क्या था, हीरो का किरदार निभा रहा आरोपी अचानक विलेन बन गया और मुकर गया अपने ही वादों से।जिसके बाद पीड़िता नें थाने पहुंचकर मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस नें मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद फिर कुछ ही समय में “इश्कबाज” प्रेमी गिरफ्तार कर लिया गया और अब साहब सलाखों के पीछे बैठकर अपने झूठे वादों का हिसाब लगा रहे हैं।जानकारी के अनुसार थाना सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती का थाना क्षेत्र के गांव बुधेली निवासी युवक से प्रेम -प्रसंग चल रहा था।बताया जा रहा है कि आरोपी युवक ने बड़ी चालाकी से युवती से नजदीकियां बढ़ाईं।मीठी-मीठी बातों और झूठे वादों के सहारे उसने युवती का भरोसा जीता और उसे यह यकीन दिलाया कि वह जल्द ही उससे शादी करेगा। इसी भरोसे के चलते युवती उसके झांसे में आती रही और आरोपी उसकी मजबूरी का फायदा उठाता रहा।तीन साल तक चले इस प्रेम प्रसंग के दौरान युवक ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ अलग अलग स्थानों पर दुष्कर्म किया। शादी के लिए युवती के कहने पर युवक टाल मटोल करता रहा।युवती ने उस पर जब शादी करने का दबाव बनाया तो वह मुकर गया। उसने शादी करने से साफ इनकार कर दिया और युवती को धमकी दी। इससे युवती के होश उड़ गए। उसने अपने परिजनों को पूरी कहानी सुनाई। गुरुवार को युवती परिजनों के साथ थाने पहुंची और तहरीर देकर मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस नें मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए सुधाकर नाम के युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। जिसे पुलिस नें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह नें बताया युवती से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!