क्राइमटॉप न्यूज़यूपीराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

गन्ने के खेत में मासूम से दरिंदगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस नें भेजा जेल

दोनों आरोपियों नें लालच देकर आठ वर्षीय मासूम को बनाया था अपनी हवस का शिकार

पूरनपुर,पीलीभीत।रुपये का लालच देकर किशोर को गन्ने के खेत में ले जाकर दो बाल अपचारियों ने उसके साथ कुकर्म की घटना को अंजाम दिया। बारदात से सहमे किशोर ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी अपनी मां को दी। जिसके बाद किशोर की मां नें थाने पहुंचकर मामले की शिकायत पुलिस को तहरीर देकर की। पुलिस ने किशोर की मां की तहरीर पर दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। किशोर का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया। जिसके बाद पुलिस नें मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए कुकर्म की घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।थाना सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार की शाम उसका नाबालिग पुत्र घर के बाहर खेल रहा था। आरोप है कि पड़ोस के ही दो किशोरों ने उसे रुपये का लालच देकर बरगला लिया। वह उसे गन्ने के खेत में ले गए। जहां कुकर्म किया। बाल अपचारियों के चंगुल से छूटकर घर पहुंचा। किशोर सहमा हुआ था। जिसके बाद मां के पूछने पर किशोर ने घटना की जानकारी दी। किशोर की मां ने मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर किशोर के साथ कुकर्म करने वाले दोनों बाल अपचारियों को दबोच लिया। किशोर का मेडिकल परीक्षण कराया गया। किशोर की मां का आरोप है कि इससे पहले भी दोनों बाल अपचारी उसके बेटे के साथ इस तरह कुकर्म कर चुके हैं। पुलिस नें किशोर के साथ कुकर्म की घटना को अंजाम देने वाले थाना क्षेत्र के गांव माती माफ़ी निवासी पिंकू उर्फ़ छोटे व अतुल कुमार को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने दोनों आरोपियों को विधिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 अनिल कुमार सिद्धू, हेड कांस्टेबल कृष्ण कुमार तथा हेड कांस्टेबल पंकज तेवतिया शामिल रहे। इंस्पेक्टर संजय कुमार ने बताया कि मामले में किशोर के साथ कुकर्म की घटना को अंजाम देने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!