यूपी

विद्यार्थियों के लिए मसीहा बने अध्यक्ष शैलेन्द्र गुप्ता, परीक्षा काल में ठहरने की निःशुल्क व्यवस्था

अब परीक्षा की चिंता नहीं, पूरनपुर नगर पालिका देगी ठहरने की सुविधा

विद्यार्थियों के लिए मसीहा बने अध्यक्ष शैलेन्द्र गुप्ता, परीक्षा काल में ठहरने की निःशुल्क व्यवस्था

अब परीक्षा की चिंता नहीं, पूरनपुर नगर पालिका देगी ठहरने की सुविधा

मीनू बरकाती
पूरनपुर,पीलीभीत। शिक्षा के प्रति संवेदनशील सोच और सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय देते हुए नगर पालिका परिषद पूरनपुर के अध्यक्ष शैलेन्द्र गुप्ता ने एक बार फिर सराहनीय पहल की है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बोर्ड परीक्षाओं के मद्देनजर ऐसे हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है, जिनका परीक्षा केंद्र पूरनपुर क्षेत्र में निर्धारित हुआ है और जिनके गांव से परीक्षा केंद्र की दूरी अधिक होने के कारण ठहरने की समुचित व्यवस्था नहीं हो पाती।अध्यक्ष शैलेन्द्र गुप्ता के निर्देश पर नगर पालिका परिषद कार्यालय परिसर में बाहर से आने वाले विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क रुकने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। यह कदम विशेष रूप से उन ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के विद्यार्थियों के लिए राहतभरा साबित होगा, जिन्हें परीक्षा के दौरान आवागमन की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।नगर पालिका प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा अवधि के दौरान विद्यार्थी सुरक्षित वातावरण में ठहर सकेंगे, जिससे वे बिना किसी मानसिक तनाव के अपनी परीक्षाओं की तैयारी कर सकें। इस मानवीय पहल की क्षेत्र में व्यापक सराहना हो रही है। अभिभावकों ने भी अध्यक्ष के इस निर्णय को विद्यार्थियों के हित में बड़ा कदम बताया है।
नगर पालिका परिषद पूरनपुर में रुकने के इच्छुक सभी विद्यार्थियों को अपने साथ आधार कार्ड एवं परीक्षा प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड/एग्जाम प्लान) अनिवार्य रूप से लाना होगा, ताकि सत्यापन के उपरांत ही उन्हें ठहरने की अनुमति दी जा सके।अध्यक्ष शैलेन्द्र गुप्ता ने कहा कि शिक्षा ही विकास की आधारशिला है और विद्यार्थियों की सुविधा के लिए हर संभव सहयोग देना नगर पालिका का दायित्व है। उनकी यह पहल न केवल प्रशासनिक संवेदनशीलता का उदाहरण है, बल्कि समाज में सकारात्मक संदेश भी देती है कि जनप्रतिनिधि यदि चाहें तो छोटे-छोटे प्रयासों से बड़ा बदलाव ला सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!