टॉप न्यूज़यूपीराज्यलोकल न्यूज़

तेज रफ्तार पिकअप गन्ना भरी ट्रॉली में घुसी, एक की मौके पर मौत, चालक गंभीर घायल

पूरनपुर -खुटार आसाम हाइवे पर गढ़वाखेड़ा चौकी क्षेत्र में बीती रात हुआ हादसा

 

पूरनपुर, पीलीभीत।

पीलीभीत के थाना सेहरामऊ क्षेत्र के पूरनपुर- खुटार आसाम हाईवे पर गढ़वाखेड़ा चौकी के समीप शनिवार देर रात तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। जहाँ एक तेज रफ्तार पिकअप गन्ने से भरी ट्रॉली में जा घुसी। हादसे में पिकअप में सवार एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहाँ उसका इलाज जारी है।घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं पुलिस नें मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार झांसी जिले के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी चालक राजेंद्र प्रसाद पुत्र प्रेमानंद और मोहम्मद अजीम पुत्र शाहबुद्दीन, निवासी उरई जनपद जालौन, शनिवार रात पिकअप से पूरनपुर की ओर जा रहे थे। जैसे ही वाहन पूरनपुर -खुटार आसाम हाइवे पर गढ़वाखेड़ा चौकी क्षेत्र के पास पहुंचा, तभी सामने चल रही गन्ने से भरी ट्रॉली से पिकअप की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप सवार मोहम्मद अजीम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चालक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पूरनपुर भिजवाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई, जिसके बाद परिवार में मातम का माहौल है।स्थानीय लोगों का कहना है कि पूरनपुर-खुटार आसाम हाईवे पर आए दिन हादसे हो रहे हैं। रात के समय कई वाहन चालक तेज गति से वाहन चलाते हैं, वहीं गन्ना भरी ट्रॉलियां बिना पर्याप्त रिफ्लेक्टर या संकेतक के सड़कों पर चलती दिखाई देती हैं। ऐसे में दुर्घटनाओं का खतरा और बढ़ जाता है। लोगों ने प्रशासन से हाईवे पर यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने और सुरक्षा उपाय बढ़ाने की मांग की है। सेहरामऊ उत्तरी थाने के वरिष्ठ उपनिरीक्षक मनोज कुमार सिंह नें बताया कि हादसे में पिकअप सवार एक व्यक्ति की मौत हुई है। चालक घायल हुआ है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया था। जहाँ उसका उपचार जारी है। वही मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हादसे की सूचना मृतक के परिजनों को दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!