Uncategorized

सत्संग स्थल के सामने ट्रांसफार्मर रखने पर हंगामा,अफसरों की मौजूदगी में सुलझा विवाद

सत्संग स्थल के सामने ट्रांसफार्मर रखने पर हंगामा,अफसरों की मौजूदगी में सुलझा विवाद

 

पूरनपुर/पीलीभीत।राधा स्वामी सत्संग ब्यास स्थल के सामने ट्रांसफार्मर रखने को लेकर मंगलवार को विवाद खड़ा हो गया। सत्संग से जुड़े लोगों ने ट्रांसफार्मर से हादसे की आशंका जताते हुए इसे अन्य स्थान पर शिफ्ट करने की मांग की। सूचना मिलते ही अफसर मौके पर पहुंचे और वार्ता के बाद मामला शांत कराया गया। पूरनपुर के बंडा बस स्टैंड पर वार्ड 2 में स्थित सत्संग स्थल के सामने वर्षों से बिजली पोल पर ट्रांसफार्मर रखा था। कुछ दिन पूर्व ट्रांसफार्मर फुंक जाने के बाद बिजली विभाग ने ट्रॉली पर अस्थायी रूप से ट्रांसफार्मर रखकर आपूर्ति बहाल की थी। मंगलवार को नया ट्रांसफार्मर स्थायी रूप से स्थापित करने के लिए कर्मचारी पहुंचे, तो सत्संग से जुड़े लोगों ने इसका विरोध शुरू कर दिया।लोगों का कहना था कि सत्संग के दौरान यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटते हैं, ऐसे में सामने ट्रांसफार्मर रहने से हमेशा दुर्घटना का खतरा बना रहता है। उन्होंने सुरक्षा के मद्देनज़र इसे दूसरे स्थान पर शिफ्ट करने की मांग रखी।विवाद की सूचना पर नायब तहसीलदार अभिषेक त्रिपाठी, एसडीओ मोहित गुप्ता, कोतवाल पवन कुमार पांडेय और वार्ड सभासद समेत अन्य लोग मौके पर पहुंचे।अधिकारियों ने दोनों पक्षों से बातचीत कर समाधान निकाला। तय हुआ कि फिलहाल ट्रॉली पर ही अस्थायी रूप से ट्रांसफार्मर रखकर बिजली आपूर्ति जारी रखी जाएगी और 15 दिन के भीतर इसे सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया जाएगा।एसडीओ मोहित गुप्ता ने बताया कि ट्रांसफार्मर को सामने डिवाइडर पर व्यवस्थित तरीके से रखा जाएगा, जिससे आवागमन और सत्संग कार्यक्रम में कोई खतरा न रहे। प्रशासनिक आश्वासन के बाद मामला शांत हो गया और क्षेत्र में बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!