Uncategorized

सेवा भाव के साथ मनाया जन्मदिन, कलीनगर में दीपक मिश्रा को मिली शुभकामनाएं

सेवा भाव के साथ मनाया जन्मदिन, कलीनगर में दीपक मिश्रा को मिली शुभकामनाएं

कलीनगर,पीलीभीत। कलीनगर निवासी दीपक मिश्रा ने अपना जन्मदिन इस बार सेवा भाव और सादगी के साथ धूमधाम से मनाया। उनके आवास पर आयोजित कार्यक्रम में नगर एवं आसपास क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने पहुंचकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक तरीके से चंदन तिलक लगाकर की गई। इसके बाद दीपक मिश्रा ने केक काटा और उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। समारोह के दौरान अतिथियों ने उन्हें उपहार भेंट कर दीर्घायु और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। दीपक मिश्रा ने घर पहुंचे सभी अतिथियों का आत्मीय स्वागत-सत्कार किया। कार्यक्रम में आए लोगों के लिए भोजन की भी समुचित व्यवस्था कराई गई, जिससे पूरे आयोजन में पारिवारिक और सौहार्दपूर्ण वातावरण बना रहा। इस अवसर पर संजय गुप्ता, शैलेंद्र शर्मा जर्नलिस्ट/एडवोकेट, जयदेव पासवान (एडवोकेट), डॉ. राम बहादुर शर्मा, सचिन पाण्डेय, पवन जायसवाल, शेखर गुप्ता, बिपलब विश्वास, अरविंद मिश्रा, डा. शांति स्वरूप वर्मा, प्रद्युमन मिश्रा, कौशल पांडेय, राम प्रकाश सक्सेना, प्रवेश भारती, बृजेश भारती सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम देर तक उत्साहपूर्ण माहौल में चलता रहा। उपस्थित लोगों ने दीपक मिश्रा के सामाजिक एवं सेवा कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!