Uncategorized

रिश्वतखोरी का पर्दाफाश: टाइगर रिजर्व का संविदाकर्मी 5 हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

रिश्वतखोरी का पर्दाफाश: टाइगर रिजर्व का संविदाकर्मी 5 हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

पीलीभीत। भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भ्रष्टाचार निवारण संगठन बरेली की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वन विभाग के एक संविदाकर्मी को पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। कार्रवाई 26 फरवरी 2026 को उत्तराखंड–उत्तर प्रदेश सीमा पर स्थित चूका चेकपोस्ट, थाना माधोटांडा क्षेत्र में की गई।गिरफ्तार आरोपी संजीव कुमार पुत्र स्व. हरीशचंद्र, निवासी ग्राम बाजपुर नकटोरा, थाना लोनार, जनपद हरदोई (हाल निवासी सरकारी आवास चूका गेट टाइगर रिजर्व, थाना माधोटांडा, जनपद पीलीभीत) है। वह वन विभाग महोफ रेंज टाइगर रिजर्व में वीट वाउचर (संविदा कर्मी) के पद पर कार्यरत था। मामले की शिकायत फैयाज पुत्र नियामतुल्ला, निवासी पिपरिया संतोष, थाना माधोटांडा, जनपद पीलीभीत ने की थी। शिकायतकर्ता के अनुसार उनकी ट्रक गाड़ी के सभी प्रपत्र सही थे और मोरंग/मिट्टी निर्धारित मानकों के अनुसार लदी थी, इसके बावजूद आरोपी द्वारा बैरियर पार कराने के नाम पर 5,000 रुपये की रिश्वत मांगी जा रही थी। शिकायत मिलने पर भ्रष्टाचार निवारण संगठन बरेली की ट्रैप टीम ने प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सान्याल के नेतृत्व में जाल बिछाया। दोपहर करीब 3:10 बजे आरोपी को उत्कोच की रकम लेते हुए मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के विरुद्ध थाना माधोटांडा में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है। देर शाम तक टीम साक्ष्य संकलन और लिखित प्रक्रिया में जुटी रही। सीमा चेकपोस्ट पर तैनात संविदाकर्मी की गिरफ्तारी से विभागीय हलकों में खलबली मच गई है। शासन की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार के मामलों में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!