Uncategorized

रंग, सम्मान और खेलों का संगम, पीआरपीएस कॉलेज में होली मिलन पर पत्रकारों का भव्य अभिनंदन

रंग, सम्मान और खेलों का संगम, पीआरपीएस कॉलेज में होली मिलन पर पत्रकारों का भव्य अभिनंदन

पूरनपुर,पीलीभीत। पंडित राजेंद्र प्रसाद स्मारक कॉलेज ऑफ फार्मेसी मेडिकेयर हॉस्पिटल में शनिवार को होली मिलन समारोह उत्साह और सौहार्द के रंगों से सराबोर रहा। कार्यक्रम के दौरान खेल प्रतियोगिताओं और पत्रकार सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों, पत्रकारों और गणमान्य नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।समारोह की शुरुआत खेल प्रतियोगिताओं से हुई। रस्साकशी, फुटबॉल और क्रिकेट सहित कई रोमांचक मुकाबलों में छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। मैदान में जोश और प्रतिस्पर्धा का माहौल देखने लायक था। खिलाड़ियों के उम्दा खेल पर मौजूद दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं।

विजेता प्रतिभागियों को ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया गया, जिससे उनका उत्साह दोगुना हो गया।इसके बाद पत्रकार सम्मान समारोह आयोजित किया गया। क्षेत्र के वरिष्ठ और युवा पत्रकारों को स्मृति चिन्ह (मेमेण्टो) और मिठाई भेंट कर सम्मानित किया गया। सेहरामऊ उत्तरी थाना प्रभारी को भगवान श्रीराम की प्रतिमा देकर विशेष सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम में आए अतिथियों के लिए जलपान की भी समुचित व्यवस्था की गई। कॉलेज के एमडी अमित मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि “होली मिलन जैसे आयोजन आपसी भाईचारे, संवाद और सकारात्मक संबंधों को मजबूत करते हैं। छात्र और पत्रकार समाज के दो महत्वपूर्ण स्तंभ हैं। ऐसे कार्यक्रमों से पारस्परिक सहयोग, विश्वास और सामाजिक समरसता को बढ़ावा मिलता है। हमारा प्रयास रहेगा कि भविष्य में भी इस तरह के रचनात्मक आयोजन लगातार होते रहें।” कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पत्रकार सरफराज अहमद, शैलेंद्र शर्मा, शबलू खान, विकास सिंह, मीनू बरकाती, रामनरेश शर्मा,रामगोपाल कुशवाहा, दिनेश कुमार, राजेश कुशवाहा, अजय पांडेय, अमित कुमार, मीनू बरकाती, जुनैद, प्रशांत शर्मा, सद्दाम, चुन्नन खान, जसवंत, वेद प्रकाश, श्रीकृष्ण भास्कर, हनीफ, जीशान, प्रदीप वर्मा, एहतसामुल हक खान, हैदर खान, जितेंद्र कुमार, रुशान, सुनील, जसवंत कुमार, रहीश सहित बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे। इसके अलावा पूरनपुर व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रदीप शुक्ला,बिलहरी प्रधान नीरज कुमार, अचलेन्द्र मिश्र अचल, गढ़वाखेड़ा चौकी इंचार्ज संतोष कुमार और अन्य गणमान्य नागरिक भी कार्यक्रम में शामिल हुए। समारोह का समापन आपसी शुभकामनाओं और होली की अग्रिम बधाइयों के साथ हुआ। पूरे आयोजन में उत्साह, सम्मान और सामाजिक समरसता का सुंदर संगम देखने को मिला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!