
राजनीति में ईमानदारी की पहचान, धनपति वर्मा एडवोकेट को मिला अपार जनसमर्थन
जनता ने किया एलान अब बरखेड़ा की दिशा तय करेंगे धनपति वर्मा एडवोकेट
मीनू बरकाती
पीलीभीत।बरखेड़ा विधानसभा क्षेत्र में आज जनसंपर्क अभियान के दौरान जो दृश्य देखने को मिला, उसने साफ कर दिया कि क्षेत्र की जनता अब बदलाव के मूड में है। 128 विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मचवा खेड़ा,नवादा महेश, पतरासा कुमारपुर और पतरसिया में समाजवादी पार्टी के बरखेड़ा विधानसभा अध्यक्ष धनपति वर्मा एडवोकेट के समर्थन में जबरदस्त जनसैलाब उमड़ पड़ा। गांव की गलियों से लेकर चौपालों तक केवल एक ही नाम गूंजता रहा धनपति वर्मा एडवोकेट।जनसंपर्क अभियान के दौरान हर वर्ग के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। किसानों, मजदूरों, युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों ने खुलकर अपना समर्थन जताया। जगह-जगह फूल-मालाओं, नारों और आत्मीय स्वागत ने माहौल को पूरी तरह उत्साहपूर्ण बना दिया। जनता ने एक स्वर में कहा यही हैं बरखेड़ा की असली आवाज़, जो हमेशा जनता के साथ खड़े रहते हैं।धनपति वर्मा एडवोकेट ने पूरे क्षेत्र में घर-घर जाकर लोगों से सीधा संवाद किया। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और हर मुद्दे पर समाधान का भरोसा दिलाया। सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसे बुनियादी सवालों पर उनकी स्पष्ट सोच और संवेदनशील रवैया लोगों को बेहद प्रभावित करता नजर आया। उन्होंने कहा कि राजनीति का उद्देश्य केवल सत्ता नहीं, बल्कि जनता की सेवा और उनके अधिकारों की रक्षा होना चाहिए।जनता ने यह भी स्पष्ट किया कि धनपति वर्मा केवल एक नेता नहीं, बल्कि हर सुख-दुख में साथ निभाने वाले सच्चे जनसेवक हैं। लोगों का कहना था कि जब भी क्षेत्र में किसी को मदद की जरूरत पड़ी, धनपति वर्मा एडवोकेट हमेशा आगे खड़े दिखाई दिए। यही वजह है कि आज उनके जनसंपर्क अभियान ने एक जनआंदोलन का रूप ले लिया।
अरसिया भुज सहित पूरे क्षेत्र में मिले अपार जनविश्वास ने यह साफ कर दिया कि बरखेड़ा की राजनीति अब दिखावे और खोखले वादों से आगे बढ़ चुकी है। जनता अब जमीनी संघर्ष, ईमानदारी और सेवा की राजनीति चाहती है। धनपति वर्मा एडवोकेट इस उम्मीद पर पूरी तरह खरे उतरते दिखाई दे रहे हैं।इस जनसंपर्क अभियान ने आने वाले समय के लिए स्पष्ट संकेत दे दिया है कि बरखेड़ा विधानसभा में बदलाव की मजबूत नींव पड़ चुकी है। जनता का यह भरोसा और समर्थन भविष्य में नई राजनीति और नए नेतृत्व की दिशा तय करेगा




