क्राइमयूपी

पुलिस अधीक्षक के आदेश का असर, थाना हजारा प्रभारी ने चलाया गिरफ्तारी अभियान

एसपी के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ थाना प्रभारी का अभियान तेज

पुलिस अधीक्षक के आदेश का असर, थाना हजारा प्रभारी ने चलाया गिरफ्तारी अभियान

एसपी के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ थाना प्रभारी का अभियान तेज

पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक एवं अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी पूरनपुर के पर्यवेक्षण में जनपद में चलाए जा रहे तलाश वारंटी अभियान के तहत थाना हजारा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। रविवार को थाना हजारा पुलिस टीम ने विभिन्न मामलों में वांछित चल रहे पांच वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।थानाध्यक्ष शरद यादव के कुशल नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए वारंटी बन्ता सिंह पुत्र इन्दर सिंह एवं जंगीर सिंह पुत्र लाल सिंह निवासी ग्राम टाटरगंज थाना हजारा को गिरफ्तार किया। दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध सिविल जज (जू.डी.)/जेएम/एफटीसी पीलीभीत न्यायालय में वाद संख्या 870/08 के अंतर्गत धारा 323/324/504/506 भादवि में वारंट जारी था।इसी क्रम में दर्शन सिंह पुत्र टहल सिंह निवासी ग्राम टिल्ला नं. 04 थाना हजारा को वाद संख्या 33/13 धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा इकबाल सिंह उर्फ लाला पुत्र भजन सिंह निवासी भुड़ान टिल्ला नं. 04 को ग्राम न्यायालय वाद संख्या 326/22 मु0अ0सं0 42/20 धारा 188 भादवि में तथा भीकम सिंह पुत्र दीवान सिंह निवासी ग्राम टिल्ला नं. 04 को वाद संख्या 263/21 मु0अ0सं0 30/ धारा 323/504 भादवि के तहत गिरफ्तार किया गया।पुलिस ने सभी अभियुक्तों को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है। अभियान में उ0नि0 हरिवंश कुमार, उ0नि0 राज कुमार, उ0नि0 अमित कुमार, कांस्टेबल सचिन कुमार, कांस्टेबल सोहनवीर एवं कांस्टेबल नन्द किशोर शामिल रहे।पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जनपद में अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और वारंटी व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान निरंतर चलाया जाएगा। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है तथा कानून व्यवस्था को लेकर आमजन में भरोसा मजबूत हुआ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!