
पूर्व विधायक पीतमराम को याद कर राजकुमार राजू ने आयोजित किया तहरी भोज और कंबल वितरण
राजकुमार राजू सहित हजारों की उपस्थिति में स्व. पीतमराम को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि
मीनू बरकाती
पूरनपुर,पीलीभीत।पूर्व विधायक स्व. पीतमराम जी की चौथी पुण्यतिथि के अवसर पर उनके भांजे और समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजकुमार “राजू” के आवास पर विशेष श्रद्धांजलि सभा, तहरी भोज एवं कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। यह कार्यक्रम श्रद्धा और सेवा भाव के साथ संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में राजनीतिक पदाधिकारी, कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।कार्यक्रम की शुरुआत स्व. पीतमराम जी के प्रति श्रद्धासुमन अर्पित करने के साथ हुई। इस मौके पर पूर्व विधान परिषद सदस्य अमित यादव ने कहा कि स्व. पीतमराम जी जनसेवा, सादगी और सिद्धांतों की राजनीति के प्रतीक थे। उन्होंने हमेशा जनता और संगठन के हित को सर्वोपरि रखा।जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह ‘जग्गा’ ने कहा कि स्व. पीतमराम जी का जीवन जनकल्याण को समर्पित रहा। उन्होंने संगठन और समाज के हित में निरंतर कार्य किया, जिसे कोई भुला नहीं सकता।पूर्व विधायक अरशद खान ने श्रद्धांजलि सभा में कहा कि स्व. पीतमराम जी हमेशा समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति की चिंता करते थे और उनके द्वारा किए गए कार्य सदैव स्मरणीय रहेंगे। पूर्व जिलाध्यक्ष उमाशंकर यादव ने कहा कि उनका व्यक्तित्व सरल, सहज और संघर्षशील था, और वे हर वर्ग में समान रूप से लोकप्रिय थे।
जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र मिश्र ‘कट्टर’ ने कहा कि पीतमराम जी ने राजनीतिक जीवन में ईमानदारी और निष्ठा की मिसाल कायम की। प्रदेश सचिव असलम जावेद अंसारी ने बताया कि स्व. पीतमराम जी सामाजिक सौहार्द और भाईचारे के प्रबल समर्थक थे।अल्पसंख्यक सभा जिलाध्यक्ष रियाज खान ने उनका योगदान क्षेत्र के विकास और सामाजिक समरसता के लिए अविस्मरणीय बताया।कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता कौशल वाजपेयी, राजाराम शर्मा, जिला उपाध्यक्ष बालकराम सागर, कशीराम सरोज, ओम शर्मा समेत कई प्रमुख नेताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए।आयोजक राजकुमार “राजू” ने उपस्थित जनसमूह और अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि तहरी भोज और जरूरतमंदों को कंबल वितरण स्व. पीतमराम जी की सेवा भावपूर्ण स्मृति को सच्ची श्रद्धांजलि है।कार्यक्रम में हजारों क्षेत्रवासी शामिल रहे, जिनमें प्रमुख रूप से पूर्व चेयरमैन प्रदीप जायसवाल, व्यापर मंडल के प्रदीप शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष पवन सिंह यादव, मास्टर गुरूदयाल सिंह, पूर्व प्रधान विपिन सिंह, मिलाप सिंह, महेंद्र सिंह, संजय खान, मो. सरताज, साजिद अली रजवी, उस्मान शाह, खुर्शीद अहमद, नवीन अग्रवाल, बसंत भारती, तौफीक खान, मीता सिंह,मीनू शर्मा, नबीर अली मंसूरी, भगवान दीन वर्मा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।इस श्रद्धा और सेवा से परिपूर्ण कार्यक्रम ने स्व. पीतमराम जी की जनसेवा और सामाजिक योगदान को यादगार रूप से उजागर किया।




