
पूरनपुर में समाजवादी युवजन सभा का शक्ति प्रदर्शन राष्ट्रीय अध्यक्ष मो. फहद के आगमन पर उमड़ा जनसैलाब,
राजकुमार “राजू” ने किया भव्य स्वागत, आवास पर सम्मान समारोह
मीनू बरकाती
पूरनपुर,पीलीभीत।समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मो. फहद के पूरनपुर आगमन पर समाजवादी युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। गढ़वाखेड़ा से लेकर आसाम रोड, पंकज कॉलोनी तक स्वागत का ऐसा नज़ारा रहा मानो पूरा इलाका समाजवादी रंग में रंग गया हो। समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजकुमार “राजू” के नेतृत्व में गाड़ियों के काफिले के साथ मो. फहद का भव्य स्वागत किया गया। फूल-मालाओं, बुके और मोमेंटो भेंट कर उन्हें सम्मानित किया गया, वहीं कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाज़ी से माहौल को जोशीला बना दिया।राजकुमार “राजू” के आवास पर आयोजित सम्मान समारोह में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता, युवा साथी और स्थानीय नेता बड़ी संख्या में जुटे। समारोह को संबोधित करते हुए मो. फहद ने कहा कि “समाजवादी पार्टी ही युवाओं, छात्रों और किसानों की सच्ची आवाज़ है। आज देश का युवा बेरोज़गारी, महंगाई और शिक्षा की बदहाली से जूझ रहा है। इन मुद्दों के समाधान के लिए समाजवादी विचारधारा को ज़मीनी स्तर तक मज़बूत करना होगा। संगठन का हर कार्यकर्ता जनता की लड़ाई पूरी ताकत से लड़े—यही समय की मांग है।कार्यक्रम के आयोजक राजकुमार “राजू” ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का पूरनपुर आगमन हम सभी के लिए गर्व का विषय है। “मो. फहद के नेतृत्व में युवजन सभा निरंतर मज़बूत हो रही है। पूरनपुर का युवा समाजवादी पार्टी के साथ मजबूती से खड़ा है और आने वाले समय में संगठन नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ेगा,” उन्होंने विश्वास जताया।
समारोह में मौजूद समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष उमाशंकर यादव ने कहा कि “मो. फहद जैसे जुझारू और संघर्षशील नेता युवाओं को सही दिशा दे रहे हैं। समाजवादी पार्टी ही सामाजिक न्याय, समानता और लोकतंत्र की असली प्रहरी है।” वहीं समाजवादी छात्र सभा के पूर्व प्रदेश सचिव नोमान अली वारसी ने कहा कि युवजन सभा आज युवाओं की सबसे सशक्त आवाज़ बन चुकी है और संगठन सड़क से सदन तक जनसमस्याओं को उठाने के लिए तैयार है।
कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ सपा नेता ओम शर्मा ने किया। इस मौके पर मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड अध्यक्ष संजय खान, ओम शर्मा, प्रशांत अवस्थी, रजनीश यादव, बसंत भारती, जिला पंचायत सदस्य ओमकार भारती, शिवम यादव, प्रमोद वर्मा, आकाश भारती, शैलेंद्र सिंह, कपिल वर्मा, संजू शर्मा, अरविंद शर्मा, शेर सिंह गौतम, नाबिर अली मंसूरी, नौशाद गाज़ी, सभासद साजिद, नादिर रज़ा बरकाती सहित बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने समाजवादी पार्टी को और अधिक मज़बूत करने तथा जनहित के मुद्दों पर संघर्ष जारी रखने का संकल्प




