इश्क की राह से अस्पताल तक…जानलेवा प्रेम प्रसंग ने ली गंभीर करवट, जहन पीने के बाद दोनो खेत में मिले दोनो अचेत

इश्क की राह से अस्पताल तक…जानलेवा प्रेम प्रसंग ने ली गंभीर करवट, जहन पीने के बाद दोनो खेत में मिले दोनो अचेत
पीलीभीत।कभी-कभी किशोर दिलों की धड़कनें सपनों की दुनिया बुनने लगती हैं। मासूम भावनाएं जब समाज की बंदिशों और हालात की दीवारों से टकराती हैं, तो संवेदनाएं उलझनों में बदल जाती हैं। ऐसे ही एक प्रेम प्रसंग ने बुधवार को सेहरामऊ थाना क्षेत्र के एक गांव में अचानक गंभीर रूप ले लिया। सेहरामऊ थाना क्षेत्र के एक गांव में एक प्रेम प्रसंग ने बुधवार को अचानक गंभीर रूप ले लिया। गांव के बाहर खेत में एक किशोरी और एक युवक ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। इससे पहले दोनों ने इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाकर वायरल की। दोनों के अचेत अवस्था में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। दोनों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।जानकारी के अनुसार, दोनों प्रेमी युगल खेत की ओर गए थे। कुछ समय बाद उनकी तबीयत बिगड़ने की सूचना ग्रामीणों को मिली। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों अस्वस्थ अवस्था में मिले, जिसके बाद परिजनों को सूचना दी गई। परिजन मौके पर पहुंचे और बिना देरी किए दोनों को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार शुरू किया, लेकिन हालत में अपेक्षित सुधार न होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, दोनों का इलाज जारी है और चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रतीक दहिया अस्पताल पहुंचे और चिकित्सकों से स्थिति की जानकारी ली। थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की गंभीरता से जांच कर रही है और सभी पहलुओं पर जानकारी जुटाई जा रही है।पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि घटना के पीछे क्या परिस्थितियां रहीं। परिजनों से पूछताछ की जा रही है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों से बचें और किसी भी अपुष्ट जानकारी को साझा न करें। फिलहाल दोनों युवाओं के स्वास्थ्य में सुधार की उम्मीद में परिवारजन और ग्रामीण दुआ कर रहे हैं। सेहरामऊ थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया मामले की जानकारी लगी है। दोनों अस्पताल में भर्ती हैं।




