Uncategorized

हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा मातंगेश्वर धाम, महाशिवरात्रि पर उमड़ा जनसैलाब

हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा मातंगेश्वर धाम, महाशिवरात्रि पर उमड़ा जनसैलाब

25 यजमानों ने किया सामूहिक रुद्राभिषेक, एमडी अमित मिश्रा रहे मुख्य

पूरनपुर,पीलीभीत। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार को मातंगेश्वर धाम आश्रम, कनपारा बांदा मार्ग पूरनपुर में महाशिवरात्रि विशेष रुद्राभिषेक पूजन एवं भव्य श्रृंगार दर्शन का भव्य आयोजन किया गया। भगवान शिव के महाकाल स्वरूप के दिव्य श्रृंगार दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरा परिसर “हर-हर महादेव” के जयघोष से गुंजायमान हो उठा। महाकाल सेवा समिति से जुड़े नीतीश अग्रवाल ने बताया कि दोपहर 3 बजे 25 यजमानों द्वारा सामूहिक रूप से रुद्राभिषेक पूजन प्रारंभ किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुए इस पूजन में क्षेत्र सहित जनपद पीलीभीत के विभिन्न स्थानों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की।शाम 7 बजे आयोजित महाआरती में बड़ी संख्या में दर्शनार्थियों ने उपस्थित होकर महाकाल के भव्य महाशृंगार के दर्शन किए और आध्यात्मिक वातावरण का आनंद लिया। कार्यक्रम में पंडित राजेंद्र प्रसाद स्मारक कॉलेज, पूरनपुर के चेयरमैन अमित मिश्रा मुख्य यजमान रहे। पूरे आयोजन की व्यवस्थाएं महाकाल सेवा समिति द्वारा सुचारू रूप से संचालित की गईं। आचार्य विपिन महाराज के सानिध्य में रुद्राभिषेक एवं महाश्रंगार दर्शन वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत संपन्न हुआ।कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। आयोजन की भव्यता और श्रद्धालुओं की आस्था ने महाशिवरात्रि पर्व को और भी विशेष बना दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!