Uncategorized

हिंदू सम्मेलन को सफल बनाने सैकड़ो समर्थकों के साथ पहुंचे पीआरपीएस कॉलेज के चेयरमैन

हिंदू सम्मेलन को सफल बनाने सैकड़ो समर्थकों के साथ पहुंचे पीआरपीएस कॉलेज के चेयरमैन

पूरनपुर।आसाम रोड स्थित सिरसा चौराहे पर शुक्रवार को आयोजित हिंदू सम्मेलन को सफल बनाने के उद्देश्य से पीआरपीएस कॉलेज ऑफ फार्मेसी एवं मेडिकेयर हॉस्पिटल के चेयरमैन अमित मिश्रा अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ सम्मेलन स्थल पर पहुंचे। उनके साथ भाजपा के जिला महामंत्री सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।चेयरमैन अमित मिश्रा के नेतृत्व में समर्थकों ने जुलूस की शक्ल में सम्मेलन स्थल पर पहुंचकर आयोजन को मजबूती प्रदान की। इस दौरान उन्होंने मुख्य अतिथि साध्वी सरस्वती देवी एवं मुख्य वक्ता पदम सिंह के विचार सुने। मंच पर पहुंचकर उन्होंने भगवान श्रीराम की मूर्ति भेंट कर अतिथियों का सम्मान भी किया।इससे पूर्व नगर के एक होटल में सुबह से ही उनके समर्थकों का एकत्र होना शुरू हो गया था, जिसके बाद सभी एकजुट होकर जुलूस के रूप में सम्मेलन स्थल पहुंचे। आयोजन के दौरान पूरे क्षेत्र में उत्साह और धार्मिक माहौल देखने को मिला।इस अवसर पर गुंजन सक्सेना, विशाल वर्मा, सोनू ठाकुर, नकुल पाण्डेय, मुकेश पाण्डेय, त्रिभुवन शर्मा, नीलम जैन, शालिनी गुप्ता सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!