Uncategorized

गांव-गांव तक विकास की दस्तक: जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि ने सड़क परियोजनाओं का किया शुभारंभ

गांव-गांव तक विकास की दस्तक: भाजपा नेता ने सड़क परियोजनाओं का किया शुभारंभ

 

पूरनपुर/पीलीभीत। ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गुरु भाग सिंह द्वारा मुरादपुर पक्के रोड से सिरसा रोड तक खड़ंजा निर्माण कार्य तथा पिपरिया दुलई से सिरसा रोड तक सीसी सड़क निर्माण कार्य का विधिवत उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पूजा-अर्चना के साथ की गई, जिसके बाद निर्माण कार्य प्रारंभ हुआ।इन दोनों महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं के शुरू होने से क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

लंबे समय से खराब और जर्जर सड़कों के कारण ग्रामीणों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। अब इन सड़कों के निर्माण से न केवल गांवों का आपसी संपर्क सुदृढ़ होगा, बल्कि मुख्य मार्गों से बेहतर जुड़ाव भी सुनिश्चित होगा। इससे किसानों, विद्यार्थियों, व्यापारियों और आम नागरिकों को सीधा लाभ मिलेगा।उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि सड़क किसी भी क्षेत्र के विकास की रीढ़ होती है।

इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से क्षेत्र में आर्थिक, सामाजिक और शैक्षिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी। ग्रामीण विकास की दिशा में यह पहल मील का पत्थर साबित होगी।कार्यक्रम में अवतार सिंह (खाद भंडार मुरादपुर), ग्राम प्रधान गुरजीत सिंह (शिवपुरिया), प्रधान खुशीराम, शिक्षामित्र संघ के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ कुशवाहा, बृजेश कुशवाहा, बाबूराम कुशवाहा, गोविंद कुशवाहा, सुनील दीक्षित, राजाराम वर्मा (प्रधान), प्रवीण मिश्रा, सदन सिंह, महेंद्र सिंह, विशंभर दयाल मिश्रा, सौरभ सिंह, कामता प्रसाद सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग एवं ग्रामीण मौजूद रहे।स्थानीय नागरिकों ने क्षेत्र की वर्षों पुरानी सड़क समस्या के समाधान पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गुरभाग सिंह का आभार जताया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने विश्वास जताया कि भविष्य में भी इसी तरह विकास कार्यों की निरंतरता बनी रहेगी।इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित रहने का सौभाग्य प्राप्त करने वाले लोगों ने भी जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि के प्रति हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!