यूपीराजनीति

बरखेड़ा में समाजवादी लहर का विस्फोट, धनपति वर्मा एडवोकेट के जनसंपर्क से गांव-गांव गूंजा बदलाव का नारा

सड़क, रोजगार, किसान और सम्मान जनता के मुद्दों पर गरजे धनपति वर्मा एडवोकेट

बरखेड़ा में समाजवादी लहर का विस्फोट, धनपति वर्मा एडवोकेट के जनसंपर्क से गांव-गांव गूंजा बदलाव का नारा

सड़क, रोजगार, किसान और सम्मान जनता के मुद्दों पर गरजे धनपति वर्मा एडवोकेट

मीनू बरकाती
पीलीभीत।सोमवार को समाजवादी पार्टी के 128 विधानसभा बरखेड़ा अध्यक्ष धनपति वर्मा एडवोकेट ने क्षेत्र के दर्जनों गांवों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाकर राजनीतिक माहौल को गरमा दिया। ग्राम मसीत, गजराहा, भोपतपुर, लखनऊ कलां, प्रताप डंडी, आमखेड़ा लखनऊ सहित अन्य गांवों में पहुंचे धनपति वर्मा ने आमजन से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं गंभीरता से सुनीं और समाधान का भरोसा दिलाया। इस दौरान गांव-गांव समाजवादी पार्टी की नीतियों, संघर्षों और जनहितकारी उपलब्धियों की जानकारी भी विस्तार से दी गई।जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों ने सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, महंगाई और बेरोजगारी जैसे ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। धनपति वर्मा एडवोकेट ने कहा कि वर्तमान सरकार में किसान, नौजवान और गरीब वर्ग खुद को ठगा महसूस कर रहा है। समाजवादी पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसने अपने शासनकाल में बिना भेदभाव विकास कराया और हर वर्ग को सम्मान देने का काम किया।उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में किसानों को सिंचाई सुविधा, युवाओं को रोजगार, महिलाओं को सुरक्षा और गरीबों को सम्मान मिला।आज जनता फिर से उसी भरोसेमंद विकल्प की ओर देख रही है। उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में बरखेड़ा विधानसभा में समाजवादी पार्टी एक मजबूत राजनीतिक शक्ति के रूप में उभरेगी।जनसंपर्क अभियान के दौरान ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। लोगों ने समाजवादी पार्टी की नीतियों पर भरोसा जताते हुए खुलकर समर्थन का ऐलान किया और कहा कि बदलाव अब जरूरी है। कई गांवों में ग्रामीणों ने धनपति वर्मा एडवोकेट का फूल- मालाओं से स्वागत कर उन्हें आशीर्वाद दिया।इस अवसर पर ऋषिपाल वर्मा, कामता प्रसाद, रामौतार प्रधान, महेश कुमार वर्मा, अरमान अली, राजीव कुमार वर्मा, विपिन कुमार वर्मा, वीरेंद्र प्रताप सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और सम्मानित ग्रामवासी मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में समाजवादी पार्टी को मजबूत करने और गांव-गांव संगठन विस्तार का संकल्प लिया।जनसंपर्क के अंत में धनपति वर्मा एडवोकेट ने कहा कि यह सिर्फ शुरुआत है, आने वाले दिनों में समाजवादी पार्टी का यह अभियान और तेज होगा तथा जनता की आवाज को मजबूती से सड़क से सदन तक पहुंचाया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!