
अरसिया भुज में गरजा धनपति वर्मा का जनसंपर्क, जनता बोली यही है बरखेड़ा की असली आवाज़
नेता नहीं, जनसेवक हैं धनपति वर्मा अरसिया भुज में दिखा जनता का विश्वास
मीनू बरकाती
पीलीभीत।बरखेड़ा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम अरसिया भुज में मंगलवार को समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं बरखेड़ा विधानसभा अध्यक्ष धनपति वर्मा एडवोकेट ने सशक्त जनसंपर्क कर राजनीतिक हलकों में नई हलचल पैदा कर दी। गांव-गांव जनता से सीधे संवाद की उनकी शैली ने एक बार फिर साबित कर दिया कि धनपति वर्मा केवल नेता नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ हैं।जनसंपर्क के दौरान धनपति वर्मा एडवोकेट ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और भरोसा दिलाया कि हर जायज़ मुद्दे को विधानसभा से लेकर प्रशासन तक मजबूती से उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि बरखेड़ा की तरक्की, किसानों का सम्मान, युवाओं को रोजगार और गरीबों को न्याय—यही मेरी राजनीति का आधार है। उनके इस स्पष्ट और बेबाक वक्तव्य पर ग्रामीणों ने तालियों से समर्थन जताया।इस अवसर पर ग्राम के अनेक सम्मानित जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिनमें ऋषिपाल वर्मा, रामौतार प्रधान, कामता प्रसाद,अरमान अली,राजीव कुमार वर्मा, सुरेश चंद्र वर्मा, सतीश वर्मा, वीरेंद्र प्रताप सिंह,विपिन वर्मा, प्रेमशंकर शर्मा,चंद्रपाल, महेश कुमार वर्मा,गंगाप्रसाद, ओमकार सिंह,नेमचंद्र गंगवार प्रधान सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी शामिल रहे। सभी ने एक स्वर में धनपति वर्मा एडवोकेट के नेतृत्व पर विश्वास जताते हुए उनके संघर्षों की सराहना की।ग्रामीणों ने बताया कि धनपति वर्मा एडवोकेट हर सुख-दुख में क्षेत्र के लोगों के साथ खड़े रहते हैं। चाहे सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा या किसानों की समस्याएं हों उन्होंने हमेशा जनता की लड़ाई मजबूती से लड़ी है। यही कारण है कि गांव-गांव उनके प्रति अपार जनसमर्थन देखने को मिल रहा है।जनसंपर्क के दौरान धनपति वर्मा एडवोकेट का सरल स्वभाव, स्पष्ट विचार और जमीनी जुड़ाव लोगों को खासा प्रभावित करता नजर आया। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस तरह का लगातार जनसंपर्क अभियान बरखेड़ा की राजनीति में नई दिशा तय करेगा।




