Uncategorized

जल जीवन मिशन बना ‘जलभराव मिशन’, सड़कों पर बह रहा पानी

जल जीवन मिशन बना ‘जलभराव मिशन’, सड़कों पर बह रहा पानी

कुरैया(पीलीभीत)। केंद्र व प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन मिशन का उद्देश्य हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाना है, लेकिन जमीनी हकीकत इससे उलट नजर आ रही है। थाना सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुरैया खुर्द कला में पाइपलाइन बिछाने का कार्य मानकों की अनदेखी के साथ कराया जा रहा है, जिससे गांव में जलभराव की स्थिति बन गई है।ग्रामीणों के अनुसार ठेकेदार ने जल्दबाजी में काम निपटाने के चक्कर में पाइपलाइन के जोड़ ठीक से फिट नहीं कराए। कई स्थानों पर पाइप से पानी रिसकर सड़कों पर बह रहा है। सप्लाई शुरू होते ही लीकेज सामने आ गया, जिसके चलते गलियों और कच्ची सड़कों पर पानी जमा हो रहा है। इससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।पानी की बर्बादी के साथ-साथ कच्ची सड़कों की हालत भी खराब होती जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते लीकेज ठीक नहीं कराया गया तो सड़कें पूरी तरह धंस सकती हैं। लोगों ने आरोप लगाया कि कार्य में गुणवत्ता की अनदेखी की गई और निगरानी करने वाले जिम्मेदार अधिकारी भी मौके पर नजर नहीं आ रहे।ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पूरे कार्य की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए और दोषी ठेकेदार व संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि योजना का लाभ सही मायनों में ग्रामीणों तक पहुंच सके और सरकारी धन की बर्बादी रोकी जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!