Uncategorized

शारदा नदी पर पक्का पुल ले रहा आकार, केंद्रीय मंत्री ने दिए सख्त निर्देश, 222 पिलरों से 3.15 किलोमीटर से बनेगा पुल

शारदा नदी पर पक्का पुल आकार ले रहा, केंद्रीय मंत्री ने दिए सख्त निर्देश, 222 पिलरों से 3.15 किलोमीटर से बनेगा पुल

पीलीभीत। पूरनपुर तहसील क्षेत्र के धनाराघाट शारदा नदी पर लंबे समय से प्रतीक्षित पक्के पुल का निर्माण कार्य अब तेज गति से चल रहा है। भाजपा विधायक बाबूराम पासवान तथा पीलीभीत सांसद एवं केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद के सतत प्रयासों से स्वीकृत यह पुल क्षेत्र के लोगों के लिए विकास की बड़ी सौगात साबित हो रहा है। गुरुवार को केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद एक दिवसीय दौरे पर पीलीभीत पहुंचे और दोपहर करीब तीन बजे धनाराघाट पहुंचकर निर्माणाधीन पुल का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री ने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों से निर्माण प्रगति की जानकारी ली और गुणवत्ता के साथ समयबद्ध ढंग से कार्य पूरा करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हजारा क्षेत्र के लोगों की वर्षों पुरानी मांग अब पूरी हो रही है। पुल के निर्माण से तहसील और जिला मुख्यालय तक आवागमन सुगम होगा तथा बरसात और बाढ़ के समय होने वाली परेशानियों से स्थायी राहत मिलेगी। 222 पिलरों पर बनेगा धनाराघाट का पक्का पुल, 3.15 मीटर लंबाई में होगा निर्माण शारदा नदी पर धनाराघाट में 222 पिलरों पर आधारित पक्का पुल बनाया जा रहा है। प्रस्तावित पुल की लंबाई 3.15 मीटर होगी, जिससे दोपहिया और चारपहिया वाहनों का आवागमन सुगम हो सकेगा। यह पुल धनाराघाट को आसपास के गांवों और मुख्य मार्ग से जोड़ेगा।बरसात के मौसम में नदी का जलस्तर बढ़ने से क्षेत्र का संपर्क कट जाता है, जिससे छात्रों, किसानों और मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। पक्का पुल बनने से सालभर सुरक्षित और निर्बाध आवागमन संभव होगा। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, पुल निर्माण में आधुनिक तकनीक का प्रयोग किया जा रहा है और इसे बाढ़ व तेज जलधारा को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। स्थानीय लोगों ने पुल निर्माण पर खुशी जताते हुए कहा कि इससे कृषि उत्पादों को बाजार तक पहुंचाने, बच्चों की शिक्षा और आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ी राहत मिलेगी। पुल के पूरा होते ही धनाराघाट क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग पूरी होगी और यह पुल इलाके की जीवनरेखा साबित होगा।कार्यक्रम में भाजपा विधायक बाबूराम पासवान ने पुल निर्माण के लिए केंद्र व राज्य सरकार का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पुल के निर्माण से क्षेत्र में व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच आसान होगी और विकास को नई गति मिलेगी। वहीं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने टाटरगंज मार्ग से जुड़ी समस्याओं को भी उठाया। बताया गया कि ग्राम सिंघाड़ा उर्फ टाटरगंज अब तक पक्के मार्ग से नहीं जुड़ सका है। लोक निर्माण विभाग पीलीभीत द्वारा वन विभाग लखीमपुर खीरी से एनओसी के लिए आवेदन किया गया है, लेकिन अब तक स्वीकृति नहीं मिल सकी है। इसके अलावा अखण्ड फार्म नंबर-02 बस स्टैंड से टोपी फार्म, रामाफार्म होते हुए टिब्भा (मजरा कबीरगंज) को जोड़ने वाली सड़क के निर्माण की मांग भी रखी गई, जो वर्तमान में जर्जर हालत में है। निरीक्षण और मुआवजा वितरण कार्यक्रम के दौरान प्रशासनिक अधिकारी, भाजपा पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे। इस मौके पर एमएलसी सुधीर गुप्ता विधायक बाबूराम पासवान, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि डॉक्टर गुरभाग सिंह, जिला कार्यकारिणी सदस्य व वरिष्ठ भाजपा नेता ऋतुराज पासवान, चेयरमैन शैलेंद्र गुप्ता, अखिल भारतीय प्रधान संघ के जिला अध्यक्ष नरेश पाल पूर्व विधायक किशनलाल राजपूत सहित कई लोग मौजूद रहे।

—————-

मृतकों के परिजनों को दिया मुआवजा

इसी दौरान मौनी अमावस्या के दिन 18 जनवरी को शारदा नदी में स्नान के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वाले दो किशोरों और एक युवक के परिजनों को केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने मुआवजा स्वरूप चेक सौंपे। उन्होंने पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता का भरोसा दिलाते हुए कहा कि सरकार इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़ी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!