सेवा और सद्भाव की खिचड़ी में घुला भाईचारा, कुरैया में मकर संक्रांति पर उमड़ा जनसैलाब

सेवा और सद्भाव की खिचड़ी में घुला भाईचारा, कुरैया में मकर संक्रांति पर उमड़ा जनसैलाब
कुरैया (पीलीभीत)।मकर संक्रांति के पावन अवसर पर गुरुवार को ग्राम कुरैया खुर्द कला में दुकानदारों की ओर से खिचड़ी भोज भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में क्षेत्रीय लोगों के साथ-साथ सैकड़ों राहगीरों ने सहभागिता की और प्रसाद ग्रहण किया।भंडारे का शुभारंभ प्रातः 11 बजे हुआ, जो दोपहर तीन से चार बजे तक निरंतर चलता रहा। आयोजन स्थल पर दिनभर श्रद्धालुओं और ग्रामीणों की भीड़ लगी रही। आयोजकों द्वारा सेवा भाव के साथ सभी को खिचड़ी प्रसाद वितरित किया गया।आयोजकों ने बताया कि मकर संक्रांति सेवा, सद्भाव और सामाजिक समरसता का पर्व है। ऐसे आयोजन समाज में भाईचारे, सहयोग और परस्पर सौहार्द को मजबूत करते हैं। इस अवसर पर सिंह मेडिकल स्टोर के डॉ. अजय पाल सिंह, हिंदुस्तान फार्मेसी के डॉ. जुबेर खान, जय गुरुदेव हार्डवेयर के राजीव कुमार, आरबी फुटवियर के फईम बरकाती, यूनिटी क्लीनिक के डॉ. हाशिम खान, साथ ही आशीष मिश्रा, विवेक मिश्रा, चंदन सिंह, सत्येंद्र सिंह, धीरेंद्र सिंह, डॉ. विजेंद्र कुमार और पूर्व प्रधान रमेश देवल सहित अन्य दुकानदारों ने संयुक्त रूप से भंडारे का आयोजन कर सेवा कार्य किया।




