रोडवेज बस सेवा ठप, पीलीभीत– शाहजहाँपुर से टूटा संपर्क

सेहरामऊ उत्तरी में रोडवेज बस सेवा ठप, पीलीभीत–शाहजहाँपुर से टूटा संपर्क
भाजपा नेता अचलेन्द्र मिश्रा ने परिवहन मंत्री को भेजा पत्र
पीलीभीत। सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र में रोडवेज बस सेवा लंबे समय से बंद होने के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बसों का संचालन न होने से क्षेत्र के लोगों का जिला मुख्यालय पीलीभीत और शाहजहाँपुर से संपर्क लगभग टूट गया है। मजबूरी में लोग निजी वाहनों या महंगे साधनों का सहारा ले रहे हैं, जिससे आमजन पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है।क्षेत्र के सेहरामऊ उत्तरी, गढ़ाकलां, जोगराजपुर, महादेव रायपुर, धनेगा और गढ़वारखेड़ा समेत दर्जनों गांवों के लोग सीधे तौर पर प्रभावित हैं। छात्रों को स्कूल-कॉलेज, प्रतियोगी परीक्षाओं और कोचिंग संस्थानों तक पहुंचने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं मरीजों को जिला अस्पताल ले जाने में समय पर साधन न मिलने से परेशानी और बढ़ जाती है। 129 विधानसभा पुसपुर क्षेत्र में रोडवेज बस सेवा बंद होने से आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या को लेकर भाजपा नेता अचलेन्द्र मिश्रा अचल ने उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह को पत्र भेजकर पूर्व में संचालित बसों को पुनः चालू कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि पहले इन मार्गों पर नियमित बसों का संचालन होता था, लेकिन वर्तमान में सेवा पूरी तरह बंद हो चुकी है।बस सेवा बंद होने के कारण किसानों, मजदूरों, छात्रों, महिलाओं और बुजुर्गों को जिला मुख्यालय पीलीभीत व शाहजहाँपुर जाने में भारी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। मजबूरी में लोग महंगे निजी साधनों का सहारा ले रहे हैं, जिससे आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। कई गांवों के छात्र समय पर स्कूल-कॉलेज और प्रतियोगी परीक्षाओं में नहीं पहुंच पा रहे हैं। ग्रामीणों ने मांग की है कि महुआ गुन्डे से कुरैया, फत्तेपुर, सिहपुर आसाम हाईट होते हुए पीलीभीत जिला मुख्यालय तक रोडवेज बस चलाई जाए। वहीं दूसरी ओर सेहरामऊ उत्तरी से गढ़ाकलां, जोगराजपुर, महादेव रायपुर, धनेगा, गढ़वारखेड़ा होते हुए शाहजहाँपुर जिला मुख्यालय तक बस संचालन शुरू किया जाए। इन मार्गों पर बड़ी आबादी निर्भर है और बस सेवा शुरू होने से हजारों लोगों को राहत मिलेगी।क्षेत्रवासियों का कहना है कि सड़क मार्ग पूरी तरह से ठीक हैं, बावजूद इसके रोडवेज बसों का संचालन न होना समझ से परे है। जनता ने परिवहन मंत्री से शीघ्र कार्रवाई कर बस सेवा बहाल कराने की मांग की है, जिससे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा मिल सके और उन्हें न्याय मिल सके। वही ग्रामीणों का कहना है कि पूर्व में इन मार्गों पर रोडवेज बसों का नियमित संचालन होता था, जिससे लोगों को जिला मुख्यालय पहुंचने में सुविधा रहती थी, लेकिन बस सेवा बंद होने के बाद क्षेत्र में आवागमन की समस्या गंभीर हो गई है। कई बार निजी वाहन न मिलने पर लोगों को पैदल या कई-कई साधन बदलकर सफर करना पड़ता है।क्षेत्रवासियों ने मांग की है कि सेहरामऊ उत्तरी से पीलीभीत व शाहजहाँपुर जिला मुख्यालय के लिए शीघ्र रोडवेज बस सेवा बहाल की जाए, ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके। लोगों का कहना है कि सड़कें पूरी तरह से दुरुस्त हैं, ऐसे में बस संचालन में कोई बाधा नहीं होनी चाहिए।




