Uncategorized

मानवता की मिसाल: मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं के लिए सेवा का संगम, खिचड़ी भोज और कंबल वितरण

मानवता की मिसाल: मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं के लिए सेवा का संगम, खिचड़ी भोज और कंबल वितरण

पूरनपुर,पीलीभीत। मौनी अमावस्या के पावन पर्व पर गंगा स्नान के लिए धनारा घाट पहुंचे श्रद्धालुओं के बीच समाजसेवा का सराहनीय और अनुकरणीय दृश्य देखने को मिला। समाजसेवी मोहम्मद जैगम रजा खां के पुत्र अरमान खान एवं बाबर खान ने मानवता और भाईचारे की मिसाल पेश करते हुए श्रद्धालुओं के लिए खिचड़ी भोज का आयोजन किया।

धनारा घाट रोड स्थित सईद बाग फार्म हाउस पर देसी घी से बनी खिचड़ी एवं हरे धनिये की चटनी श्रद्धालुओं को परोसी गई। खिचड़ी भोज में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। श्रद्धालुओं ने अरमान खान और बाबर खान के उज्ज्वल भविष्य के लिए दुआएं कीं और सेवा कार्य की खुले दिल से सराहना की।श्रद्धालुओं का कहना था कि मौनी अमावस्या जैसे पावन पर्व पर इस प्रकार का आयोजन न केवल धार्मिक आस्था को मजबूती देता है, बल्कि समाज में आपसी सौहार्द और भाईचारे का संदेश भी देता है। इसके साथ ही ठंड से परेशान गरीब और असहाय लोगों के लिए भी फार्म हाउस पर विशेष व्यवस्था की गई। अरमान खान और बाबर खान द्वारा सैकड़ों जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए। कंबल पाकर गरीबों के चेहरे पर मुस्कान देखने लायक थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि जैगम खां के बच्चे बचपन से ही हिंदू-मुस्लिम एकता के प्रतीक रहे हैं और समय-समय पर सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते रहते हैं। लोगों का कहना था कि अरमान और बाबर निरंतर समाजसेवा कर न केवल अपने माता-पिता, बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन कर रहे हैं। इस मौके पर सुधीर मिश्रा, मनोज राठौर, राजीव जाटव, सतपाल चौहान, रामकिशोर, अरुण, मुसव्वर, अजीम, बातूनशाह सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे और सेवा कार्य की प्रशंसा की। कार्यक्रम के अंत में समाजसेवी जैगम खान और उनके पुत्रों के इस सेवा भाव को सभी ने सराहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!