माहौर वैश्य सभा ने शहीदों के परिजनों को किया सम्मानित

माहौर वैश्य सभा ने शहीदों के परिजनों को किया सम्मानित
पूरनपुर/पीलीभीत। माहौर वैश्य सभा द्वारा शनिवार 18 जनवरी को शहीद माखनलाल गुप्ता एवं नत्थू लाल गुप्ता के परिजनों को सम्मानित किया गया। सभा के पदाधिकारियों ने माधोटांडा स्थित शहीदों के निवास पर पहुंचे, जहां परिजनों को शाल ओढ़ाकर सम्मान दिया गया और दोनों शहीद भाइयों की वीरगाथा की मुक्तकंठ से प्रशंसा की गई।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि शहीद माखनलाल गुप्ता व नत्थू लाल गुप्ता ने देश और समाज के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। सभा के पदाधिकारियों ने शहीदों के परिवार की वर्तमान आर्थिक स्थिति पर चिंता जताते हुए बताया कि परिजन आज भी मुफलिसी का जीवन जीने को मजबूर हैं।माहौर वैश्य सभा ने माननीय मुख्यमंत्री से भेंट कर शहीदों के परिजनों को सरकारी योजनाओं व सुविधाओं का पूरा लाभ दिलाने का आश्वासन दिया। साथ ही हर संभव सहयोग का भरोसा भी दिया गया। कार्यक्रम में अध्यक्ष अनूप गुप्ता, महामंत्री राज गुप्ता, बाबूराम आर्य, रोहित गुप्ता, सचिन गुप्ता, धीरज गुप्ता, गिरीश गुप्ता, सभासद विकास गुप्ता, मुरली गुप्ता, रानू गुप्ता, अनिल यादव, आरिफ खान सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।




