Uncategorized

अव्यवस्थाओं के बीच रहा नए साल का जश्न, युवाओं के दो गुट में खूब चले लात-घूंसे, कार खांई में घुसी 

अव्यवस्थाओं के बीच रहा नए साल का जश्न, युवाओं के दो गुट में खूब चले लात-घूंसे, कार खांई में घुसी

पीलीभीत। नववर्ष के स्वागत को लेकर जहां एक ओर शहर और कस्बों में जश्न का माहौल रहा, वहीं दूसरी ओर अव्यवस्थाओं और अनुशासनहीनता ने उत्सव की रंगत फीकी कर दी। देर रात तक सड़कों, चौराहों और प्रमुख मार्गों पर युवाओं का हुजूम उमड़ा रहा। बाइफरकेशन में मामूली कहासुनी होने के बाद दो गुटों में जमकर मारपीट से खलबली मच गई।  तेज रफ्तार वाहन, शोर-शराबा और नशे की हालत में हुड़दंग करते युवाओं ने कई जगहों पर हालात बिगाड़ दिए। इसी कड़ी में बाइफरकेशन क्षेत्र में उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब युवकों के दो गुट आमने-सामने आ गए। मामूली कहासुनी के बाद विवाद ने अचानक उग्र रूप ले लिया और दोनों पक्षों के बीच लात-घूंसे चलने लगे। देखते ही देखते सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ और राहगीरों में दहशत फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों गुटों के युवक नशे की हालत में थे और एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप करते हुए मारपीट पर उतर आए। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन झगड़ा इतना बढ़ चुका था कि किसी की हिम्मत बीच-बचाव करने की नहीं हुई। हालांकि, घटना में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इस तरह की घटनाओं ने नए साल के जश्न पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए थे। चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस की मौजूदगी कम दिखी, जिसका फायदा हुड़दंगी तत्वों ने उठाया। लोगों ने मांग की है कि भविष्य में ऐसे अवसरों पर सख्त निगरानी और प्रभावी पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि जश्न शांति और सौहार्द के साथ मनाया जा सके।

गुरुवार देर शाम बाइफरकेशन से नए साल का जश्न मना कर लौट रहे युवाओं की कार डगा मोड के पास खाई में घुस गई। इससे अफरा तफरी का माहौल मच गया। बमुश्किल कार को बाहर निकाला गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!