Uncategorized

अंधाधुंध फायरिंग का पुलिस ने दिया जवाब, मुठभेड़ में तीन गोमांस तस्कर जख्मी

अंधाधुंध फायरिंग का पुलिस ने दिया जवाब, मुठभेड़ में तीन गोमांस तस्कर जख्मी

पीलीभीत। कोतवाली पूरनपुर पुलिस की सोमवार देर शाम गोमांस तस्करों से जोरदार मुठभेड़ हो गई। अवैध तमंचों के साथ पशु वध की फिराक में घूम रहे तीन तस्करों ने पुलिस टीम पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में तीनों आरोपियों के पैर में गोली लगी, जिससे वे घायल होकर गिर पड़े। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तीनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया बताया जा रहा है कि रविवार देर रात कोतवाली क्षेत्र के गांव रघुनाथपुर में आबादी से सटे आम के बाग में गोवंशीय पशु का वध किया गया था। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया था। सूचना पर पहुंचे हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने मौके पर हंगामा भी किया था। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी, हालांकि मकरंदपुर गौटिया निवासी भूरा पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। सोमवार देर शाम प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार पांडेय के नेतृत्व में कस्बा चौकी इंचार्ज अरुण सिंह, सागर और अनुज कुमार धनाराघाट रोड पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान धनाराघाट की ओर से आ रहे बाइक सवार तीन युवकों को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखते ही आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी और बाइक को हरीपुर माइनर की पटरी की ओर मोड़ दिया।पुलिस ने घेराबंदी कर जवाबी कार्रवाई की, जिसमें चार राउंड फायर किए गए। जवाबी फायरिंग में तीनों आरोपियों के पैर में गोली लग गई। इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर ही तीनों को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में अपना नाम अशोक कुमार, प्रवीन (निवासी गांव रघुनाथपुर) और भूरा पुत्र सलीम निवासी गांव मकरंदपुर गौटिया बताया। पुलिस ने उनके कब्जे से तीन अवैध तमंचे, चार कारतूस, एक बाइक तथा पशु वध में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए हैं। घायल अवस्था में तीनों आरोपियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पूरनपुर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने पर पुलिस क्षेत्राधिकारी डॉ. प्रतीक दहिया मौके पर पहुंचे और घटना की विस्तृत जानकारी ली। पुलिस के अनुसार आरोपी भूरा के खिलाफ पहले से गौकशी के तीन मुकदमे दर्ज हैं, जबकि अशोक कुमार पर थाना माधोटांडा में चोरी का मामला दर्ज है। भूरा गोवंशीय पशु वध के मामले में वांछित चल रहा था

——‐–‐

“तीन तस्कर अवैध तमंचों के साथ बाइक से पशु वध की फिराक में घूम रहे थे। घेराबंदी के दौरान उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में तीनों के पैर में गोली लगी है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आगे विधिक कार्रवाई की जा रही है।”

— पवन कुमार पांडेय, प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली पूरनपुर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!