भयंकर शीतलहर में मानवता की मिसाल बने जैगम रजा खां के पुत्र अरमान और बाबर

भयंकर शीतलहर में मानवता की मिसाल बने जैगम रजा खां के पुत्र अरमान और बाबर
पूरनपुर, पीलीभीत। जिले में पड़ रही भीषण शीतलहर और घने कोहरे के बीच ठिठुरते राहगीरों की मदद को समाजसेवा की सराहनीय पहल देखने को मिली। मो. जैगम रजा खां के पुत्र अरमान खान व बाबर खान ने धनारा घाट रोड पर गुजर रहे राहगीरों के लिए अलाव जलाकर उन्हें राहत पहुंचाई। इसके साथ ही शेरपुर नवदिया समेत आसपास के गांवों में भी अलाव जलाकर लोगों को ठंड से बचाया गया और गर्म चाय पिलाकर सेवा की गई। कड़ाके की ठंड में इन बच्चों की सेवा भावना को देखकर स्थानीय लोगों ने खुले दिल से सराहना की। लोगों का कहना है कि जैगम खान के बच्चे पूरे वर्ष सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहते हैं और जरूरतमंदों की मदद के लिए हमेशा आगे रहते हैं। इस सेवा कार्य में सुधीर मिश्रा, मनोज कुमार, अखलाक मंसूरी, राजीव जाटव, बातूनशाह सहित कई अन्य लोग भी सहयोग करते रहे। क्षेत्र में इस पहल को मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी की प्रेरणादायक मिसाल बताया जा रहा है।




