वर्डेंट पब्लिक स्कूल के दूसरे सोशल विंटर कैंप में जरूरतमंदों को बांटे गर्म कपड़े, हो रही सराहना

वर्डेंट पब्लिक स्कूल के दूसरे सोशल विंटर कैंप में जरूरतमंदों को बांटे गर्म कपड़े, हो रही सराहना
पूरनपुर,पीलीभीत। कड़ाके की ठंड के बीच समाज सेवा की मिसाल पेश करते हुए द वर्डेंट पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने गुरुवार को शेरपुर रेलवे फाटक के पास दूसरा सोशल विंटर कैंप आयोजित किया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य ठंड से जूझ रहे जरूरतमंद, असहाय एवं बेसहारा लोगों को गर्म वस्त्र उपलब्ध कराना था, ताकि वे सर्दी से राहत पा सकें। इस सामाजिक अभियान में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और स्वयं आगे आकर समाज के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन किया। विद्यार्थियों ने पहले से एकत्र किए गए स्वेटर, जैकेट, कंबल व अन्य गर्म कपड़े जरूरतमंदों को वितरित किए। बच्चों के चेहरे पर सेवा का भाव और जरूरतमंदों की आंखों में संतोष साफ झलक रहा था। इस आयोजन ने यह संदेश दिया कि यदि समाज के हर वर्ग में सहयोग की भावना जागृत हो, तो किसी भी समस्या से मिलकर निपटा जा सकता है।विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि ऐसे सामाजिक शिविरों का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित न रखकर उन्हें व्यावहारिक जीवन मूल्यों से जोड़ना है। सेवा, करुणा, सहयोग और सामाजिक उत्तरदायित्व जैसे गुण बच्चों में इसी प्रकार के आयोजनों से विकसित होते हैं। विद्यालय भविष्य में भी इस तरह के सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।इस सामाजिक अभियान में गर्म वस्त्र एवं धनराशि का सहयोग करने वालों में प्रमुख रूप से द वर्डेंट पब्लिक स्कूल, विद्यालय के विद्यार्थी एवं उनके अभिभावक, रजत सक्सेना (महेंद्रा टावर), रंजीत सिंह (पूर्व मैनेजर, बैंक ऑफ बड़ौदा), बंसल बुक शॉप, पवन पाइप्स एंड ट्यूब्स, महेंद्र (मंगलम बैंक्वेट हॉल एवं टाइल्स एंड कलर्स), मेराज बली खान (अच्छन प्लाईवुड), जीशान एस के इलेक्ट्रॉनिक कामरान खान, आरिफ हुसैन, मनोज गारमेंट्स, नफीस खान (आर.के. एजेंसी एवं आरिफ खान का विशेष योगदान रहा। विद्यालय प्रबंधन ने सभी दानदाताओं और सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के सहयोग से ही इस तरह के सेवा कार्य सफल हो पाते हैं।




