Uncategorized

मोहनपुर गुरुद्वारे में श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया गया गुरु गोबिंद सिंह जी का प्रकाश पर्व, विधायक ने टेका मत्था

 मोहनपुर गुरुद्वारे में श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया गया गुरु गोबिंद सिंह जी का प्रकाश पर्व, विधायक ने टेका मत्था

पीलीभीत। पूरनपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम मोहनपुर स्थित श्री हरगोविंद साहिब गुरुद्वारा में सिख धर्म के दसवें गुरु, साहिब-ए-कमाल श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर भव्य शब्द कीर्तन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। धार्मिक कार्यक्रम में विधायक बाबूराम पासवान व क्षेत्र के गणमान्य लोगों एवं सिख संगत ने बड़ी संख्या में सहभागिता कर गुरु ग्रंथ साहिब जी के समक्ष मत्था टेकते हुए क्षेत्रवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। शब्द कीर्तन के माध्यम से गुरु गोबिंद सिंह जी के आदर्शों, त्याग, बलिदान और मानवता के संदेशों का स्मरण किया गया। गुरुद्वारे में पूरे वातावरण को गुरु वाणी से ओत-प्रोत कर दिया गया। इस अवसर पर सभी ने आपसी भाईचारे, सद्भाव और समाज में समानता के भाव को मजबूत करने का संकल्प लिया। प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में उपस्थित श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को बधाई देते हुए गुरु जी के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से बाबा मोहन सिंह, बाबा जोगा सिंह, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला उपाध्यक्ष गुरमंगत सिंह, अल्पसंख्यक मोर्चा महामंत्री परगट सिंह, अमरजीत सिंह जी, एडवोकेट अनुपम वाजपेई, प्रधान संघ अध्यक्ष नरेश पाल सिंह सहित सिख संगत के अनेक सम्मानित लोग उपस्थित रहे। अंत में अरदास के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने श्रद्धा के साथ सहभागिता रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!