यूपी

सिर पर हथौड़ा मारकर विधवा महिला की हत्या में मुकदमा दर्ज

सिर पर हथौड़ा मारकर विधवा महिला की हत्या में मुकदमा दर्ज

पूरनपुर, पीलीभीत। सिर पर हथौड़ा और धारदार हथियार मारकर विधवा महिला की हत्या के मामले में बेटे की ओर से आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस क्षेत्राधिकार थाना अध्यक्ष के साथ मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस फरार चल रहे आरोपी की तलाश कर रही है।
माधोटांडा थाना क्षेत्र के गांव पुरैना ताल्लुके महाराजपुर की रहने वाली मंजीत कौर ने गांव के ही सुबेग सिंह से विवाह किया था। लगभग 2016 में पति की मौत हो गई। महिला ने एक बेटी का पंजाब में विवाह कर दिया था। तीन बेटे भी बाहर रहकर काम करते हैं। इस पर वह घर पर अकेली रहती थी। महिला का मायका नेपाल में बताया जा रहा है। बताया जा रहा है क्षेत्र के गांव नलडेंगा निवासी मुकेश कुमार का उसके घर आना जाना था। रविवार सुबह युवक की महिला से कहा सुनी हो गई। इसी बीच उसने महिला के सिर पर हथौड़ा और धारदार हथियार मारकर उसकी निर्मम हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। गांव के ही कुछ लोगों को मामले की जानकारी लगी तो सनसनी फैल गई। सूचना मिलने के बाद सीओ प्रतीक दहिया, थाना प्रभारी अशोक पाल पुलिस फोर्स साथ पहुंच गए। पंचायतनामा भर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। घटना की जानकारी बाहर काम कर रहे मृतका के बेटों को दी गई है। पुलिस फरार चल रहे आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। देर रात घर लौटे मृतक के बेटे लवप्रीत की ओर से आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी अशोक पाल ने बताया महिला की पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी नहीं आई है। बेटे की ओर से आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!