शिक्षक ने छात्रा को प्रेमजाल में फंसाया, धर्मांतरण कर सीओ आफिस के पीछे बंधक बनाकर किया शारीरिक शोषण

शिक्षक ने छात्रा को प्रेमजाल में फंसाया, धर्मांतरण कर सीओ आफिस के पीछे बंधक बनाकर किया शारीरिक शोषण
पीलीभीत। शिक्षक और छात्रा के बीच पवित्र रिश्ते को कलंकित कर शर्मसार करने का मामला सामने आया है। पूर्व में छात्रा को पढ़ाने के दौरान उसका ब्रेनवाश कर प्रेम जाल में फंसा लिया था। चार दिन पहले छात्रा का अपहरण कर सीओ आफिस के पास उसको एक मुस्लिम मोहल्ले में बंधक बनाकर रखा गया। खाने में उसे नमकीन बिस्कुट के पैकेट दिए गए। उसका शारीरिक शोषण भी किया गया। छात्रा के गायब होने पर उसके चाचा ने 21 दिसंबर को गुमशुदी दर्ज कराई। मोबाइल कॉल डिटेल के आधार पर आरोपी शिक्षक दिलनवाज को पुलिस ने गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने हकीकत उगल दी। मामले में आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओ में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजा गया है।
माधोटांडा थाना क्षेत्र के गांव के रहने वाली सीख लड़की 16 दिसंबर को अचानक घर से गायब हो गई थी। काफी खोजबीन के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं लग सका। मामले में लड़की के चाचा की ओर से गुमशदी दर्ज की गई थी। लड़की के फोन की कॉल डिटेल चेक की गई तो मामला चौंकाने वाला आया। इसी बीच 21 दिसंबर को छात्रा ने माधोटांडा थाने पहुंचकर पुलिस को पूरी घटना बताई। वर्ष 2020 में छात्र जब पूरनपुर-पीलीभीत हाईवे पर स्थित एक कॉलेज में दसवीं छात्रा थी तो वहां पर आने वाले शिक्षक दिल नवाज ने उसे चिकनी चुपड़ी बातों में फसा लिया। इसके बाद लगातार उसका ब्रेन वास करता रहा। इसके बाद मोबाइल से बातचीत और मैसेज से भी उसे गुमराह करता रहा। कुछ साल पहले शिक्षक दूसरे स्कूल में पढ़ने लगा। इसके बावजूद वह छात्रा के टच में रहा। उसने खुद को विवाहित बताकर छात्रा का धर्मांतरण करवाया। वह घर पर ही इस्लामी किताबें पढ़ने लगी। 16 दिसंबर को शिक्षक उसका ब्रेन वास कर अपने साथ ले आया। इसके बाद पूरनपुर के ही एक मुस्लिम मोहल्ले में उसे बंधक बनाकर रखा गया। खाने में उसे नमकीन और बिस्कुट दिए गए। एसओजी और पुलिस ने शिक्षक को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पूरी घटना का पर्दापाश हो गया। आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओ में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया है। घटना का क्षेत्र के लोग विरोध कर रहे हैं। एएसपी विक्रम दहिया ने बताया लड़की का अपहरण कर बंधक बनाया गया था। धर्म परिवर्तन के बाद उससे दुष्कर्म भी किया गया। मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी दिलनवाज खान को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।




