टॉप न्यूज़युवायूपीराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

सेहरामऊ उत्तरी पुलिस का सराहनीय कार्य, महिला सुरक्षा केंद्र की काउंसलिंग से सुलझा दंपति का विवाद

सेहरामऊ उत्तरी थाना बना परिवार जोड़ने का माध्यम, पति-पत्नी में बनी सहमति

सेहरामऊ उत्तरी पुलिस का सराहनीय कार्य, महिला सुरक्षा केंद्र की काउंसलिंग से सुलझा दंपति का विवाद

पुरनपुर, पीलीभीत।

पीलीभीत के थाना सेहरामऊ उत्तरी पुलिस का सराहनीय कार्य देखने को मिला है। थाने में महिला सुरक्षा केंद्र की पहल से एक दंपति का पारिवारिक विवाद सुलझ गया है। काउंसलिंग के बाद पति-पत्नी के बीच सहमति बनी और उन्होंने अपने वैवाहिक जीवन को नए सिरे से शुरू करने का संकल्प लिया। जानकारी के अनुसार ग्राम सेहरामऊ उत्तरी निवासी रेशमा देवी द्वारा 8 दिसंबर 2025 को दर्ज कराई गई शिकायत से जुड़ा है। रेशमा देवी ने बताया था कि उनकी पुत्री सीमा देवी के पति सुगम, जो पलिया, लखीमपुर खीरी के निवासी हैं, शादी के लगभग डेढ़ वर्ष बाद भी सीमा को अपने साथ रखने से इनकार कर रहे थे। इस कारण पति-पत्नी के बीच लंबे समय से मतभेद चल रहा था।शिकायत की गंभीरता को देखते हुए, महिला सुरक्षा केंद्र ने दोनों पक्षों को 14 दिसंबर 2025 को थाना सेहरामऊ उत्तरी बुलाया। केंद्र की पुलिस टीम ने पति-पत्नी को धैर्यपूर्वक समझाया और उन्हें पारिवारिक जीवन के महत्व तथा जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया।

काउंसलिंग सत्र के दौरान, दोनों पक्षों ने अपनी-अपनी बातें रखीं, जिसके बाद आपसी समझ और सहमति बनी। अंततः, पति-पत्नी ने अपने मतभेद भुलाकर एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और सुखद दांपत्य जीवन के लिए संकल्पबद्ध हुए। इसके बाद उन्हें एक साथ थाने से विदा किया गया।महिला सुरक्षा केंद्र के इस सराहनीय प्रयास की स्थानीय लोगों द्वारा प्रशंसा की जा रही है। इस पहल से न केवल एक परिवार टूटने से बच गया, बल्कि समाज में भी एक सकारात्मक संदेश गया है।

————————————————————–

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!