पुलिस घेराबंदी के बाद खेत में हुई मठभेड़, गोली लगने के बाद घायल हुए बब्बू और अफजाल

पुलिस मुठभेड़ में दो युवकों के पैर में लगी गोली,
दो दिन पहले गोकशी की घटना को दिया था अंजाम
पूरनपुर/पीलीभीत। चेकिंग के दौरान पुलिस को देख दो संदिग्ध बाइक सवार भागने लगे। पीछा करने पर पुलिस पर फायर झोंक दिया। मुठभेड़ में दोनों के पैर में गोली लगी हैं। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने 3 दिन पहले गौकशी की घटना में शामिल होने की बात कबूली है। दोनों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।रविवार शाम कोतवाली पुलिस को गश्त के दौरान दो संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिए। पुलिस को देख दोनों रामपुर माइनर की तरफ भागने लगे। खेत में पहुंचने के दौरान एक बाइक पर सवार दोनों युवक गिर गए। खुद को घिरता देख उन्होंने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। मुठभेड़ में दोनों के पैर में गोली लगी है। घायलों को उपचार के लिए पूरनपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। आरोपियों ने बताया 25 तारीख को शेरपुर कुंडे के पास गौकशी की घटना में दोनों की संलिप्तता है। आरोपियों पर पहले से भी कई मुकदमें दर्ज हैं। पुलिस ने उनके पास से दो तमंचे, तीन जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस बरामद किए हैं। सीओ प्रतीक दहिया ने बताया गश्त के दौरान पुलिस को सूचना मिली 25 दिसंबर को गौकशी की घटना को अंजान देने वाले युवक दोबारा गोवंशीय पशु का वध करने जा रहे हैं। घेराबंदी के दौरान उन्होंने पुलिस पर फायर झोंक दिया। मुठभेड़ में पूरनपुर के मोहल्ला लाइनपार निवासी बब्बू और अफजाल के दोनों के पैर में गोली लगी है। घायलों का उपचार कराया जा रहा है।




