टॉप न्यूज़युवायूपीराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

पूरनपुर के गन्ना कृषक महाविद्यालय में कृषि मेला सम्पन्न

विधायक बाबूराम पासवान ने किया शुभारंभ, नवीन कृषि तकनीकों से रूबरू हुए किसान

नवीन कृषि तकनीकों से रूबरू हुए किसान

पुरनपुर, पीलीभीत।

गन्ना कृषक महाविद्यालय पुरनपुर में आज भव्य कृषि मेले का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्रभर से आए किसान, छात्र-छात्राएं और कृषि विशेषज्ञों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गन्ना शोध संस्थान शाहजहांपुर के निदेशक रहे, जिन्होंने उपस्थित किसानों को गन्ना उत्पादन में बढ़ती तकनीकी जरूरतों, नई प्रजातियों तथा शोध आधारित खेती के तरीकों की विस्तृत जानकारी दी।मेले का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक बाबूराम पासवान ने फीता काटकर किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि कृषि मेला किसानों को आधुनिक तकनीक और वैज्ञानिक विधियों से जोड़ने का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने किसानों से जैविक खेती, संसाधनों के संरक्षण और फसल विविधीकरण को अपनाने का भी आह्वान किया। इस दौरान जिला गन्ना अधिकारी डॉ. खुशी राम, सचिव संजय श्रीवास्तव, सहकारी गन्ना विकास समिति के अध्यक्ष नितिन दीक्षित,कालेज के समस्त संचालक, स्टाफ और बड़ी संख्या में छात्र- छात्राएं मौजूद रहे। अधिकारियों ने किसानों को गन्ना उत्पादन बढ़ाने, कीट प्रबंधन, सिंचाई सुधार, तथा समय से पंजीकरण व भुगतान प्रक्रिया के बारे में भी जागरूक किया।कृषि मेले में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों पर उन्नत कृषि उपकरण, खाद-बीज, पौध संरक्षण सामग्री, और गन्ना खेती से जुड़ी आधुनिक तकनीकों का प्रदर्शन किया गया, जिसे किसानों ने रुचि लेकर देखा।किसानों ने ऐसे आयोजनों को उपयोगी बताते हुए कहा कि इससे उन्हें नई जानकारी और तकनीकें अपनाने में मदद मिलती है। पूरा कार्यक्रम उत्साह, नवीनता और कृषि विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!