Uncategorized

पलास एकेडमी रुद्रपुर ने स्टार इलेवन कलीनगर को 72 रनों से हराया

पलास एकेडमी रुद्रपुर ने स्टार इलेवन कलीनगर को 72 रनों से हराया

पीलीभीत। कलीनगर यूथ क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-3 के दूसरे मुकाबले में पलास एकेडमी रुद्रपुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्टार इलेवन कलीनगर को 72 रनों से करारी शिकस्त दी। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पलास एकेडमी रुद्रपुर की टीम ने निर्धारित 16 ओवर में 196 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से दीपचंद ने 43 रन, ब्रजेश ने 39 रन और बंटा ने 27 रनों की उपयोगी पारी खेली। कलीनगर की गेंदबाजी में आकाश पाण्डेय ने 4 विकेट झटके, जबकि निखिल को 2 विकेट मिले। अशोक, पंकज और शेर खान ने 1-1 विकेट हासिल किया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्टार इलेवन कलीनगर की टीम निर्धारित ओवरों में 124 रन ही बना सकी। आकाश पाण्डेय ने सर्वाधिक 53 रन और सावन ने 20 रनों का योगदान दिया, लेकिन अन्य कोई बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सका। रुद्रपुर की ओर से गेंदबाजी में दीपचंद, हिमांशु और अनिल ने 2-2 विकेट लिए, जबकि रहीस और राय सिंह को 1-1 विकेट मिला। मैच में शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए दीपचंद को ओमवीर विश्वकर्मा द्वारा मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया। मुकाबले में ओमवीर और दीपक ने निर्णायक की भूमिका निभाई, जबकि अरविन्द यादव और अनुज पाण्डेय ने कॉमेंट्री की। अनुराग पाण्डेय और परीक्षित पाण्डेय ने स्कोरर की जिम्मेदारी संभाली। मैच के दौरान नगर व क्षेत्र के बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी मौजूद रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!