Uncategorized

कलीनगर को बड़ी सौगात: पूर्व चेयरमैन के पुत्र के प्रयास से कलीनगर में उप-निबंधन कार्यालय खुलने का रास्ता साफ, अधिसूचना जारी 

कलीनगर को बड़ी सौगात

पूर्व चेयरमैन के पुत्र के प्रयास से कलीनगर में उप-निबंधन कार्यालय खुलने का रास्ता साफ, अधिसूचना जारी

169 गांव होंगे शामिल; भाजपा नेता नवनीत सक्सेना की पहल से क्षेत्र में खुशी की लहर

पीलीभीत।कलीनगर को तहसील का दर्जा मिले आठ वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन विकास कार्यों के अभाव में क्षेत्र अब तक पिछड़ा हुआ था। वहीं अब कलीनगर के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष नवनीत सक्सेना के प्रयास रंग लाए हैं और शासन ने 8 दिसंबर 2025 को कलीनगर में उप-निबंधन कार्यालय खोलने की अधिसूचना जारी कर दी है। इससे क्षेत्र में जबरदस्त उत्साह और खुशी का माहौल है।

पूर्व चेयरमैन अनीता कैलाश सक्सेना के पुत्र नवनीत सक्सेना ने 12 अप्रैल 2025 को मुख्यमंत्री से मुलाकात कर कलीनगर में उप-निबंधन कार्यालय की मांग का पत्र सौंपा था। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया था, जिसके बाद प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ी।

15 मई 2025 को सहायक महानिरीक्षक निबंधन बाल्मीकि त्रिपाठी ने पत्र जारी कर उप-निबंधन कार्यालय खोलने की औपचारिक प्रक्रिया शुरू करा दी थी। जिलाधिकारी को रिपोर्ट भी भेज दी गई थी। सोमवार शासन द्वारा जारी अधिसूचना में कलीनगर उप-निबंधन कार्यालय में 169 राजस्व गांवों को शामिल किया गया है। इसके साथ ही इन गांवों को रजिस्ट्रीकरण उप जिला पूरनपुर से अपवर्जित कर कलीनगर रजिस्ट्रीकरण उप जिला की नई सीमाओं में शामिल करने का प्रावधान किया गया है।

अधिसूचना में गांव की लिस्ट⬇️

document(19)

इससे क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग पूरी हो गई है। तहसील बनने के बाद भाजपा सरकार में कलीनगर की भव्य तहसील इमारत तो बन गई थी, लेकिन निबंधन कार्यालय न होने से वाद-कारियों, अधिवक्ताओं और ग्रामीणों को रजिस्ट्री के लिए पूरनपुर के कई-कई चक्कर लगाने पड़ते थे। अब इस सुविधा से हजारों लोगों को राहत मिलेगी। कलीनगर से लेकर आसपास के क्षेत्र में नवनीत सक्सेना के प्रयासों की सराहना की जा रही है। लोग सोशल मीडिया पर व प्रत्यक्ष मुलाकात कर उन्हें बधाई दे रहे हैं।इसी कड़ी में पूर्व अध्यक्ष सुनील कटियार के आवास पर आयोजित विशेष बैठक में नवनीत सक्सेना का सम्मान किया गया और मिष्ठान वितरण कर खुशी जाहिर की गई। कार्यक्रम में सुनील कटियार, गंगाराम शर्मा, जीतू शर्मा, रामप्रकाश सक्सेना, शशांक, विनय कटियार,  सचिन पांडेय, सेवाराम सक्सेना, कलीनगर अधिवक्ता संघ के महामंत्री पूर्णेन्द्र शर्मा एडवोकेट, महेंद्र मिश्रा सहित अनेक लोग मौजूद रहे। कलीनगर के लिए यह निर्णय विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!