Uncategorized

जनसुनवाई में दर्ज शिकायत: सार्वजनिक श्मशान भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप

जनसुनवाई में दर्ज शिकायत: सार्वजनिक श्मशान भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप

पूरनपुर,पीलीभीत।सम्पूर्ण समाधान दिवस/जनसुनवाई प्रणाली के अंतर्गत ग्राम पंचायत शेरपुर कला से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। जनसुनवाई पोर्टल पर दर्ज शिकायत में गांव की सार्वजनिक श्मशान भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप लगाया गया है, जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।

शिकायतकर्ता हसमुद्दीन खान पुत्र खलील, निवासी ग्राम शेरपुर कला, विकास खंड व तहसील पूरनपुर, जिला पीलीभीत ने संदर्भ संख्या 40015125030714 के माध्यम से यह शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार ग्राम पंचायत शेरपुर कला में स्थित श्मशान की भूमि, जो गांव के तालाब के पास स्थित है, उस पर गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है।आवेदन में बताया गया है कि उक्त भूमि को लेकर पहले भी जनसुनवाई के माध्यम से शिकायत की गई थी, जिस पर संबंधित लेखपाल द्वारा मौके पर पहुंचकर जांच की गई। जांच में यह स्पष्ट हुआ कि भूमि श्मशान की है और सार्वजनिक उपयोग के लिए आरक्षित है। इसके बावजूद कथित रूप से श्मशान की भूमि को कब्जे में लेने की नीयत से वहां  गेंहू की फसल उगाई जा रही है। शिकायतकर्ता का कहना है कि श्मशान भूमि गांव की आस्था और सामाजिक व्यवस्था से जुड़ी होती है। यदि इस पर अवैध कब्जा होता है तो ग्रामीणों को अंतिम संस्कार जैसे आवश्यक कार्यों में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि संबंधित व्यक्ति दबंगई के बल पर सार्वजनिक भूमि पर कब्जा करने का प्रयास कर रहा है।जनसुनवाई में दर्ज इस शिकायत को राजस्व एवं आपदा विभाग से संबंधित मानते हुए सार्वजनिक भूमि जैसे तालाब, खलिहान, श्मशान, खेल का मैदान आदि पर अवैध कब्जे की श्रेणी में रखा गया है।शिकायतकर्ता ने जिला प्रशासन से मांग की है कि श्मशान की भूमि को कब्जा मुक्त कराया जाए और भविष्य में इस प्रकार के अवैध अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि गांव की सार्वजनिक संपत्ति सुरक्षित रह सके। अब ग्रामीणों की निगाहें प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।

 

लेखपाल गौश मोहम्मद ने बताया शिकायत अभी मेरे पास आयी नही है शिकायत आने बाद कार्रवाई की जाएगी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!