Uncategorized

बाजार से घर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, मचा कोहराम

बाजार से घर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, मचा कोहराम

पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा

पूरनपुर/पीलीभीत। बाजार से घर वापस लौट रहे बाइक सवार को अज्ञात बाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह मौके पर ही गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज को ले जाने दौरान डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।माधोटांडा थाना क्षेत्र के गांव संडे के मौजा कुंवरपुर निवासी विकास कुमार 18 वर्ष पुत्र राधेश्याम शनिवार शाहगढ़ बाजार से जरूरी सामान खरीदने आए थे। देर शाम वह घर वापस लौट रहे थे। जैसे ही बाइक सवार कर्णपुर संडे मार्ग पर पहुंचा तभी अज्ञात बहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गया। हादसे की सूचना पर काफी संख्या में लोग पहुंच गए। गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जांच के दौरान डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी लगने के बाद पुलिस भी पहुंच गई। बताया जा रहा है मृतक अपने मां-बाप का इकलौता का बेटा था। अचानक हुई घटना से परिवार और गांव में मातम का माहौल छाया हुआ है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!