Uncategorized

पीलीभीत में सिपाही और दरोगा को ब्लैकमेल कर चुकी है महिला आरक्षी मीनाक्षी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

पीलीभीत में सिपाही और दरोगा को ब्लैकमेल कर चुकी है महिला आरक्षी मीनाक्षी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

जालौन जनपद के थाने कुठौंद में दर्ज हुआ है हत्या का मुकदमा

पीलीभीत। शातिर कारनामों को लेकर 2019 बैंच की महिला आरक्षी मीनाक्षी शर्मा पीलीभीत में भी काफी सुर्खिया बटोर चुकी है। आरोपित महिला आरक्षी की सबसे पहले तैनाती सगी बहन के साथ पीलीभीत जनपद की कोतवाली पूरनपुर में हुई थी। यहां कई माह तैनाती के दौरान काफी चर्चा में रही है। यहां पर विवादों में आने के बाद इनका स्थानांतरण अमरिया और फिर सुनगढ़ी थाना क्षेत्र में डायल 112 में हुआ था। इसी दौरान पूरनपुर कोतवाली के बाद पीलीभीत कोतवाली में स्थानांतरण होकर गए पुरुष आरक्षी मोहित खोकर पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज कराया था। इसके अलावा कोतवाली में तैनात एक दरोगा को भी महिला सिपाही ने कई दिन तक ब्लैकमेल किया था। कई दिन तक मामले में डीलिंग चलती रही लेकिन बाद में सिपाही को जेल भी जाना पड़ा था।अब 5 दिसंबर को उरई जनपद के कुठौंद थाने के अरुण कुमार राय प्रभारी थे। थाना कैंपस में ही वह रहते थे। रात करीब 9 बजे थाने स्थित अपने सरकारी आवास आ गए। थाने में ही उन्होंने पत्नी से बात की। चंद कदम दूर ही अपने सरकारी आवास पर चले गए। करीब आधे घंटे बाद कमरे से गोली चलने की आवाज आई। इसी दौरान ट्रैक सूट पहने महिला सिपाही मिनाक्षी शर्मा भागते हुए कमरे से बाहर आई। चीखकर कहा कि साहब ने गोली मार ली है। फिर वहां से भाग गई। थाने में तैनात सिपाही दौड़ते हुए कमरे में पहुंचे। वहां इंस्पेक्टर खून से लथपथ बेड पर पड़े थे। थानेदार को तुरंत उरई अस्पताल ले जाया गया। जहां उनकी मौत हो गई। मामले में पत्नी की ओर से महिला सिपाही के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। घटना के बाद से वह फरार चल रही है।फिलहाल पुलिस ने महिला आरक्षी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बताया जा रहा हाल ही में उसने तीन लाख का हार लिया था। पूछताछ में पुलिस उससे कुछ खास नहीं उगलवा सकी है। आरोपी महिला सिपाही की फरवरी में शादी भी तय हो गई थी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!