Uncategorized

विद्यालयों में बढ़ती अनुशासनहीनता: सेंट जोसेफ स्कूल के छात्र ने सहपाठी पर किया हमला, घायल को नहीं मिली विद्यालय में एंट्री

विद्यालयों में बढ़ती अनुशासनहीनता: सेंट जोसेफ स्कूल के छात्र ने सहपाठी पर किया हमला, घायल को नहीं मिली विद्यालय में एंट्री

 

पूरनपुर,पीलीभीतपूरनपुर क्षेत्र के कुछ विद्यालयों में अनुशासनहीनता अब छात्रों का शगल बनती जा रही है। विद्यालय प्रशासन और शिक्षक इस गंभीर समस्या पर ध्यान नहीं दे पा रहे हैं। शुक्रवार को पूरनपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास स्थित सेंट जोसेफ स्कूल में ऐसा ही एक चौंकाने वाला मामला सामने आया। जानकारी के अनुसार, विद्यालय के छात्र ओजस गुप्ता पुत्र बबलू गुप्ता निवासी साहूकारा ने अनुशासनहीनता की हद पार करते हुए एक अन्य छात्र पर स्टील की बोतल से हमला कर दिया। बोतल के प्रहार से छात्र का सिर फट गया। घायल छात्र जब अपने मित्रों के साथ विद्यालय में प्राथमिक उपचार (फर्स्ट ऐड) कराने पहुंचा, तो विद्यालय के चौकीदार ने उन्हें अंदर प्रवेश करने से रोक दिया। इस बीच, हमलावर छात्र ने विद्यालय के ही फोन से अपने परिजनों को बुला लिया। सूत्रों के मुताबिक, संबंधित छात्र पहले भी अन्य छात्रों को पेन आदि से घायल कर चुका है। आज फिर उसने अपनी स्टील की बोतल को हथियार की तरह इस्तेमाल कर घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद विद्यालय प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। शिक्षक और प्रधानाचार्य फर्स्ट ऐड देने के बजाय घटना को दबाने की कोशिश में जुट गए।घायल छात्र के परिजनों ने विद्यालय प्रशासन से आरोपी छात्र पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। अभिभावकों का कहना है कि यदि ऐसे छात्रों पर सख्त कदम नहीं उठाए गए, तो भविष्य में कोई गंभीर घटना घट सकती है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!