Uncategorized

वॉलीबॉल टूर्नामेंट में पीलीभीत  डीएफए को हराकर फाइनल में पहुंची खटीमा डायमंड क्लब टीम

वॉलीबॉल टूर्नामेंट में पीलीभीत  डीएफए को हराकर फाइनल में पहुंची खटीमा डायमंड क्लब टीम

स्वामी विवेकानंद स्पोर्ट्स क्लब द्वारा हो रहा टूर्नामेंट, एक नंबर को होगा फाइनल मुकाबला

पूरनपुर, पीलीभीतस्वामी विवेकानंद स्पोर्ट्स क्लब चंदिया हजारा द्वारा आयोजित जिला स्तरीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट में जिलेभर की 16 टीमों ने भाग लिया है। 31 अक्टूबर को पीलीभीत के गांधी स्टेडियम में डीएफए और डायमंड क्लब खटीमा यूके के बीच सेमीफाइनल मैच खेला गया। पहले फास्ट हाफ में दोनों टीम बराबर में रही। इसके पश्चात डायमंड क्लब खटीमा यूके ने 1.0 से विजय प्राप्त कर फाइनल में पहुंच गई। सेमीफाइनल मुकाबलों में टीमों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। दर्शकों की भारी भीड़ खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाती नजर आई। प्रतियोगिता का फाइनल 1 नवंबर को फाइनल मैच डायमंड क्लब खटीमा और मैक्स झंपरा फुटबॉल क्लब लखनऊ के बीच खेला जाएगा। मैच का समय 1:00 बजे से प्रारंभ होगा। आज मैन ऑफ द मैच विकास कोहलिया को देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में गोपाल मिस्त्री, प्रवीण सरकार, प्रधान वासुदेव कुंडू, सनातन वैद्य, दीपांकर हलदार, कर्मजीत सिंह सहित सैकड़ो संख्या में लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!